Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में फिर से भारी बारिश की तैयारी, IMD ने अलवर, झालावाड़, बारां को किया अलर्ट

राजस्थान में मानसून ने इस बार उम्मीद से ज्यादा मेहरबानी दिखाई है। राजधानी जयपुर में अब तक सामान्य से 102.38 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के दक्षिणी जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए सोमवार को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और उदयपुर में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

जयपुर में अब तक 383.09 मिमी बारिश

Advertisement Box

जयपुर में रविवार को हल्की बारिश के साथ मौसम ठंडा तो रहा, लेकिन बारिश की गतिविधियां धीमी पड़ गईं। मौसम विभाग के मुताबिक, अब अगले कुछ दिनों तक बारिश की तीव्रता में और गिरावट आ सकती है। जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जयपुर में 1 जून से अब तक 383.09 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 189.29 मिमी मानी जाती है। ऐसे में जयपुर में इस सीजन में औसत 511.93 मिमी के मुकाबले 102.38% अधिक वर्षा हो चुकी है।

आज इन जिलों में येलो अलर्टther updatether update

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए पांच जिलों — बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और उदयपुर — में येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में मेघगर्जन, आंधी, बिजली गिरने और मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बिजली गिरने की स्थिति में खुले में न जाने की सलाह दी है।

कल इन जिलों में भारी बारिश का खतरा

मंगलवार के लिए विभाग ने अलवर, बारां और झालावाड़ जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं भरतपुर, बूंदी, दौसा और कोटा जिलों में मेघगर्जन और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

27-28 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने साफ किया है कि 21 से 26 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की तीव्रता में गिरावट रहेगी। हालांकि 27 या 28 जुलाई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में दोबारा भारी से अतिभारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

बारां में भी दिखे बदले तेवर

बारां जिले में रविवार को धूप और बादलों की आंखमिचौली जारी रही। अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री दर्ज किया गया। उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन बुधवार से शुक्रवार के बीच हल्की बारिश और उसके बाद सप्ताहांत पर सामान्य वर्षा हो सकती है।

सतर्क रहने की अपील

IMD ने साफ किया है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने और तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने किसानों और आमजन से सावधानी बरतने और मौसम से संबंधित अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें