Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

निकाय व पंचायत चुनाव की मांग को लेकर सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, अगले माह सभी जिलों में होंगे प्रदर्शन

जयपुर: प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और निकाय और पंचायत चुनाव की मांग को लेकर कांग्रेस अब सड़कों पर उतरेगी. अगस्त के पहले सप्ताह से इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करके सरकार पर दबाव बनाने का काम करेगी. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगस्त के पहले सप्ताह से प्रत्येक जिलों में अलग-अलग प्रदर्शन किए जाएंगे.

निकाय और पंचायत चुनाव के मुद्दे पर प्रदर्शन करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि डेढ़ साल बाद भी सरकार निकाय- पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है जो कि सीधे-सीधे संविधान का उल्लंघन है. हमारे तमाम नेता लगातार इस मुद्दे को सभी मंचों से उठा रहे हैं लेकिन सरकार हमारी मांग को अनसुना कर रही है, इसलिए अब हम सड़कों पर उतरकर इस मुद्दे पर धरने प्रदर्शन करेंगे और सरकार पर दबाव बनाएंगे.

Advertisement Box

उन्होंने कहा कि सभी जिलों में होने वाले प्रदर्शनों को लेकर जल्द ही तारीखों का भी ऐलान कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243 यू तथा अनुच्छेद 243 ई के साथ ही पंचायती राज अधिनियम 194 की धारा 1770, राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 200 की धारा 7 में स्पष्ट प्रावधान है कि नगर निकाय और पंचायत संस्थाओं के चुनाव हर 5 साल में करने होंगे लेकिन सरकार प्रावधानों का उल्लंघन कर रही है. साथ ही संविधान का भी उल्लंघन कर रही है और मनमाने तरीके से पंचायत और वार्डों का भी पुनर्गठन कर रही है.

25 जुलाई तक सभी जिलों में बैठक : वहीं प्रदेश कांग्रेस की ओर से 25 जुलाई तक सभी जिलों में जिला अध्यक्ष और संभाग प्रभारियों को संगठन की बैठक आयोजित करने के निर्देश देखकर सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करने के भी निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा जिलाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे स्मार्ट मीटर लगाने, कानून व्यवस्था, आरजीएचएस सहित स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रेस वार्ता करने और उसके बाद प्रतिनिधिमंडल के साथ इन मुद्दों पर जिला कलक्टर को ज्ञापन देने के भी निर्देश दिए गए है.

अब विधानसभा क्षेत्रों में भी संविधान बचाओ रैली : वहीं जिलों में संविधान बचाओ रैली संपन्न होने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में भी संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है. रविवार को चौमूं विधानसभा क्षेत्र से इसकी शुरुआत की गई है और आज नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में रैली आयोजित की गई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि इस साल के अंत तक सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में रैली आयोजित कर उसकी रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप देंगे.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें