Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर में प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

जयपुर: राजधानी जयपुर में बम की धमकियां मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा. अब विद्याधर नगर इलाके में एक प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली. स्कूल को सोमवार को ईमेल के जरिए धमकी भरा मैसेज मिला. बम की सूचना से स्कूल और प्रशासन में हड़कंप मच गया. प्रशासन ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल परिसर खाली कराया. पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसिया मौके पर पहुंची व सर्च ऑपरेशन चलाया गया. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम जांच में जुटी. हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली.

एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत के मुताबिक, विद्याधर नगर की प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिला. स्कूल की ऑफिशियल आईडी पर रविवार रात में भेजे ईमेल में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे स्कूल प्रशासन ने ईमेल देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसी मौके पर पहुंची. स्कूल खाली कराया. स्कूल में करीब 3500 बच्चे थे. इस बीच, परिजन बच्चों को लेने स्कूल पहुंच गए.

Advertisement Box

सुरक्षा एजेंसियां पहुंची: बम की सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम स्क्वायड, सिविल डिफेंस समेत सभी सुरक्षा एजेंसिया स्कूल पहुंची. स्कूल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड ने भी जांच की. हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली. पुलिस मामले की जांच में जुट गई. साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है. ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है.

एयरपोर्ट व स्टेडियम को मिल चुकी धमकियां: इससे पहले 26 जून को जयपुर के एक अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. हालांकि तब भी सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी. इससे पहले एसएमएस स्टेडियम को भी बम से उड़ाने की धमकी कई बार मिली. 9 मई को जयपुर मेट्रो को धमकी दी थी. 13 मई 2024 को जयपुर बम ब्लास्ट की बरसी पर जयपुर शहर के करीब 56 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें