उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन तक की यात्रा बाधित रहेगी इसके लिए कुछ रेल गाड़ियों के स्टेशन बदले गए हैं, वहीं कुछ रेल गाड़ियों को सराय रोहिल्ला से पहले ही रोका जा रहा है कुछ गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है
जो रेल सेवाएं रद्द की गई है, उनमें गाडी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा शामिल है। दिनांक 20 जुलाई से 27.07 तक रद्द रहेगी गाडी संख्या 12457, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 21 जुलाई से 29 जुलाई तक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 22464, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा 26 जुलाई, गाडी संख्या 22463, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 25 जुलाई व 27 जुलाई का रद्द रहेगी
मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 12259, सियालदाह-बीकानेर रेलसेवा जो 23 जुलाई व 27 जुलाई को सियालदाह से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती-पटेलनगर होकर संचालित होगी
गाडी संख्या 12372, बीकानेर-हावडा रेलसेवा जो 24 जुलाई को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी
आशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 12456, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 20 जुलाई से 27 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह शकूरबस्ती तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा शकूर-बस्ती- दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी
गाडी संख्या 22471, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा जो 21 जुलाई से 28 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी
गाडी संख्या 22472, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 21 जुलाई से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से संचालित होगी यह रेलसेवा दिल्ली सराय-दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी




















