Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दोस्‍त 2 लाख रुपए लाने का बना रहे थे दबाव, 9 वीं क्‍लास के छात्र ने क‍िया सुसाइड

जयपुर:  जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक 9वीं के छात्र ने जहर पीकर सुसाइड कर ल‍िया. पुल‍िस ने बताया क‍ि छात्र ऐश्‍वर्य स‍िंह का उसके दोस्‍तों के साथ पैसों को लेकर व‍िवाद चल रहा था. उसके दोस्‍त दो लाख रुपए लाने का दबाव बना रहे थे. इसकी वजह से वह बहुत तनाव में था. पुल‍िस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

*9 वीं में पढ़ाई करता था छात्र:*

Advertisement Box

छात्र गंगोरी बाजार स्‍थ‍ित एक न‍िजी स्‍कूल में 9वीं का छात्र था. ऐश्वर्य के पिता मानवीर सिंह ने बताया कि उसके बेटे से कच्ची बस्ती के रहने वाले यश वैष्णव ने शराब पीकर मारपीट की. इसके बाद उसने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया. ऐश्वर्य पर केस दर्ज हुआ तो वह बहुत डर गया था. आरोपी यश समझौते के नाम पर 2 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था.

*पिता आरोपी के खिलाफ कराया मुकदमा:*

ऐश्वर्य पैसा नहीं दे पाया, इसल‍िए सुसाइड कर ल‍िया. छात्र के प‍िता मानवीर ने आरोपी के खिलाफ आत्‍महत्‍या के ल‍िए उकसाने का मामला ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज करवाया है. मौके से एक CCTV फुटेज भी मिला है, जिसमें नाबालिग जहर खाता दिखाई दे रहा है, और उसके परिजन हॉस्पिटल ले जा रहे हैं.

*स्कूल से वापस जाते समय खरीदा जहर:*

ऐश्‍वर्य स‍िंह स्‍कूल से वापस घर जाते समय जहर खरीदा. घर पहुंचते ही ड्रेस उतारकर क‍िचन में गया. वहां पर जहर पीकर कहा क‍ि प‍िताजी मैं जा रहा हूं. जहर पीते ही उसकी हालत ब‍िगड़ गई. उसे आनन-फानन में अस्‍पताल ले गए, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

*दोस्त कर रहे थे ब्लैकमेल, वाट्सएप चैटिंंग मिली:*

पुल‍िस की जांच में पता चला क‍ि मृतक को ब्लैकमेल किया जा रहा था. उसके वाट्सएप और फेसबुक से उसके दोस्तों की चैटिंग मिली है. 26 जून को मृतक की दोस्तों से झगड़ा भी हुआ था. पैसों की बात को लेकर उसे बार-बार 2 लाख रुपए की मांग रहे थे. पुल‍िस मामले की जांच शुरू कर दी है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें