Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मासूम को जमीन के नीचे दफ्न कर दिया था, किडनैप हुए अभय का ढाई महीने बाद राजस्थान में मिला शव

इसी साल के अप्रैल महीने में उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बच्चा किडनैप हो गया था। अब मासूम बच्चे की दफन की हुई लाश मिल गई है। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के मानिया गांव में बच्चे की लाश मिली है। हैवानों ने बच्चे के माता-पिता से फिरौती मांगी थी, लेकिन अब 8 साल का मासूम इस दुनिया में नहीं है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वो मामले का खुलासा करने के बहुत करीब पहुंच चुके हैं, जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

मामला अगरा का है। 30 अप्रैल को आगरा के विजय नगर में 8 साल का अभय घर के बाहर खेल रहा था। सभी इंसानी फितरतों से अंजान मासूम को खेलते समय किडनैप कर लिया गया। कई दिनों की तलाश के बाद भी अभय का कहीं कुछ पता नहीं चला। किडनैप करने के कुछ दिनों बाद हैवानों ने अभय के घर एक चिट्ठी भेजी जिसमें उनसे अभय को छोड़ने के बदले 80 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। इसके कई दिनों बाद भी अभय की लगातार तलाश जारी रही। जब सबकी उम्मीदें टूट चुकी थीं, तब भी मां और पिता को उसके जिंदा होने की उम्मीद थी, लेकिन अब उन दोनों की उम्मीद भी खत्म हो गई। उनकी उम्मीद को हैवानों ने गहरी जमीन के अंदर दफ्न कर दिया था, जिसे अब राजस्थान की पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। शव बरामद होने के बाद इसकी जानकारी अभय के परिजोनों को दी गई है।

Advertisement Box

इस मामले की जानकारी देते हुए असिस्टेंट कमिश्नरर अमरदीप लाल ने बताया कि शव बरामद होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस केस का खुलासा करने के लिए वो लगातार काम कर रहे हैं और बहुत करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें