Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अच्छी बारिश को लेकर ये क्या बोल गए केंद्रीय मंत्री शेखावत? जानिए…

जोधपुर: केंद्रीय पर्यटन व सांस्कृतिक मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को दिल्ली से जोधपुर पहुंचे. उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है, क्योंकि भाजपा, भजनलाल और भगवान सभी की राशि एक है. इसलिए हमेशा सभी कार्य अच्छे होते हैं. शेखावत ने कहा कि दूसरी ओर कांग्रेस के कालखंड में अकाल होता है, क्योंकि कांग्रेस और काल की राशि एक ही है.

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के राम पर भाजपा के कब्जा करने संबंधी टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- कांग्रेस ने राम और रामसेतु को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जो स्टैंड लिया था, उनको उस पर टिप्पणी करनी चाहिए. जैसलमेर के बासनपीर मामले पर शेखावत ने टिप्पणी नहीं की.

Advertisement Box

केंद्रीय पर्यटन व सांस्कृतिक मंत्री शेखावत एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंचे, जहां विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मुलाकात हुई. शेखावत बोले- स्पीकर साहब आए हैं, उनके आदमी हम खड़े हो जाते हैं. शेखावत ने देवनानी का अभिवादन किया.

इससे पहले जोधपुर शहर जिला भाजपा की हाल में घोषित कार्यकारिणी ने शेखावत का एयरपोर्ट पर स्वागत किया. जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कार्यकारिणी से शेखावत का परिचय कराया. शेखावत ने कार्यकारिणी सदस्यों और पदाधिकारी से आग्रह किया कि वे सरकार की नीतियां आम आदमी तक पहुंचाएं. अब देखने वाली बात यह होगी कि शेखावत के इस बयान क्या राजनीतिक बयानबाजी शुरू होती है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें