Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस निरीक्षक के 605 पदों पर पदोन्नति का मौका, SI से 1 अगस्त तक मांगे आवेदन

जयपुर: राजस्थान पुलिस में काम कर रहे उप निरीक्षक (एसआई) के लिए सीआई पद पर पदोन्नति का अवसर खुला है. सीआई के 605 पदों पर पदोन्नति के लिए पुलिस मुख्यालय ने आवेदन मांगे हैं. इसके लिए पात्र एसआई को 1 अगस्त तक आवेदन करना होगा.

पुलिस मुख्यालय भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के आईजी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस निरीक्षक (AP/CP) के 605 रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने के लिए योग्यात्मक परीक्षा ली जाएगी. इन पदों में अनुसूचित जाति के लिए 95, अनुसूचित जनजाति के लिए 66 और सामान्य वर्ग के लिए 444 पद शामिल हैं.

Advertisement Box

ग्रेजुएट एसआई 5 साल की सेवा पर कर सकते आवेदन: एसपी (सीआईडी-सीबी) और सदस्य सचिव, चयन बोर्ड लक्ष्मणदास ने बताया कि इस पदोन्नति परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य उप निरीक्षकों से 1 अगस्त 2025 की शाम 5:00 बजे तक आवेदन पत्र करने होंगे. 1 अप्रैल 2022 को उप निरीक्षक पद पर सात साल की सेवा पूरी करने वाले एसआई आवेदन कर सकते हैं. स्नातक उप निरीक्षकों के लिए पांच साल की लगातार सेवा जरूरी है.

सीधी भर्ती के ऐसे उप निरीक्षक, जिन्हें न्यायालय में दायर रिट याचिका और कानूनी प्रक्रिया के उपरांत नियुक्ति प्रदान कर वरिष्ठता दी जा चुकी है. उन्हें भी उनकी वरिष्ठता क्रम में स्थायीकरण पाने पर वर्ष 2022-23 की पुलिस निरीक्षक पद की योग्यात्मक परीक्षा में प्रोविजनल रूप से सम्मिलित किया जाएगा.

ये एएसआई भी कर सकते हैं आवेदन: पुलिस आयुक्तालय जयपुर में वर्ष 2017-18 की प्रक्रियाधीन योग्यात्मक परीक्षा की चयन सूची में शामिल ऐसे एएसआई, जिनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक है और जिन्होंने एसआई पद की पीसीसी उत्तीर्ण नहीं की है. उन्हें भी वर्ष 2022-23 की पुलिस निरीक्षक पद की योग्यात्मक परीक्षा में प्रोविजनल आधार पर सम्मिलित होने की अनुमति दी गई है.

जिला-यूनिट कार्यालय के जरिए होंगे आवेदन: योग्य एवं पात्र उप निरीक्षकों को अपने आवेदन पत्र (प्रपत्र 01 से 06) जिला-यूनिट कार्यालय के माध्यम से 1 अगस्त 2025 को शाम 5:00 बजे तक जमा करने होंगे. निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा. आवेदन पत्र का प्रारूप और अन्य सभी संबंधित सूचनाएं राजस्थान पुलिस की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें