Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डोटासरा का बड़ा आरोप, मुख्यमंत्री-मंत्रियों के कार्यालय में संघ के लोग तैनात, उनकी मर्जी से होते हैं काम

जयपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को सरकार पर बड़े आरोप लगाए. डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोग तैनात हैं और उन्हीं की मर्जी से काम होते हैं. डोटासरा ने कहा कि जो संघ के लोग कहते हैं सरकार वही काम करती है, यहां तक कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों के भी काम नहीं हो रहे हैं, चाहे वो किसी भी दल के हों.

डोटासरा ने रविवार को जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में आयोजित संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार में बजरी माफिया, लैंड माफिया हावी हैं. आरएसएस भवन से पर्चियां आती हैं और बड़े-बड़े सेटलमेंट होते हैं. डोटासरा ने कहा कि भाजपा का यही गुजरात मॉडल है की सबसे कमजोर व्यक्ति को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दो और सबसे कमजोर जीते हुए विधायकों को मंत्री बना दो और फिर अधिकारियों के जरिए खुलकर भ्रष्टाचार करो, मनमर्जी से किसी की भी जमीन पर कब्जा कर लो.

Advertisement Box

आरएसएस व भाजपा पर आरोप : गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आज कोई भी व्यक्ति खुलकर अगर आरएसएस के खिलाफ बोलता है तो उसके यहां ईडी भेज दी जाती है. मैं संघ के खिलाफ बोलता हूं तो मेरे घर भी ईडी भेज दी गई लेकिन मैं रुकने वाला नहीं हूं चाहे कितनी बार भी ईडी भेजो, मैं आरएसएस के खिलाफ बोलता रहूंगा. उपराष्ट्रपति भी भाजपा और संघ के दबाव में संविधान बदलने की बात करते हैं.

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि यह लोग संविधान से धर्मनिरपेक्षता और समानता शब्द क्यों हटाना चाहते हैं, मैं भाजपा के लोगों से पूछना चाहता हूं. देश के उपराष्ट्रपति भी अगर भाजपा और आरएसएस की भाषा बोले तो उससे बड़ा खतरा संविधान पर कोई और नहीं हो सकता है. उपराष्ट्रपति कह रहे हैं कि समानता और धर्मनिरपेक्षता शब्द संविधान से हटना चाहिए. डोटासरा ने कहा कि यह दोनों शब्द संविधान की व्यवस्था है और 70 साल तक हमने इसे अंगीकार किया है तो फिर अब अचानक ऐसी क्या नौबत आ गई की आप संविधान बदलना चाहते हो और धर्मनिरपेक्षता और समानता शब्द हटाना चाहते हो. डोटासरा ने कहा कि इसके पीछे की जो वजह है वो ये है कि ये चाहते हैं कि इस देश में नफरत और झगड़ा बढ़ता रहे और यह लोग संविधान में बदलाव कर रूस और चीन की तरह कानून बनाकर पूरे देश पर जिंदगी भर कब्जा करके रहे. लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं चलने देगी.

प्रधानमंत्री की विदेश नीति पर सवाल: पीसीसी चीफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 साल में 80 देशों की यात्रा की है. जब वो सत्ता में आए थे तब उन्होंने कहा था कि मैं देश की आर्थिक स्थिति ठीक करूंगा, देश की विदेश नीति ठीक करूंगा लेकिन जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ और हमारे देश पर संकट आया तो एक भी देश हमारे साथ खड़ा नहीं हुआ. पाकिस्तान के साथ तो तुर्की, अज़रबैजान और चीन खड़े हो गए तो क्या यही आपकी विदेश नीति है कि आपके साथ एक भी देश खड़ा नहीं हुआ.

कार्यकर्ताओं को भी दी नसीहत : डोटासरा ने कार्यकर्ताओं को भी नसीहत देते हुए कहा कि टिकट किसी को भी मिले लेकिन सभी को संगठित होकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब तक किसी व्यक्ति को टिकट और पद मिलते रहते हैं तो सब अच्छा होता है लेकिन जब उसे कुछ नहीं मिलता तो वो भाजपा नेताओं से साठगांठ करता है. भाजपा के लोग भी उसे केवल इस्तेमाल करके छोड़ देते हैं इसलिए पार्टी के प्रति पूरी तरह से वफादार रहे और पार्टी को मजबूत करें.उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में निकाय और पंचायत के चुनाव होंगे जिसे पार्टी टिकट देगी उसे जिताकर लाना है. टिकट एक ही व्यक्ति को मिलता है, उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझकर निकाय पंचायत चुनाव नहीं करा रही जबकि 5 साल में निकाय और पंचायत के चुनाव होने चाहिए लेकिन चुनाव तो भाजपा को कराने ही पड़ेंगे. उन्होंने कहा कि पूरी एकजुटता के साथ निकाय और पंचायत चुनाव में पार्टी को जीतकर भाजपा को करारा जवाब देना है.

सरकार पर हमला: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार को बने डेढ़ साल का समय हो चुका है लेकिन डेढ़ साल में एक भी काम नहीं हुआ है. मुख्यमंत्री हमारी सरकार के समय की भर्तियों का श्रेय लेने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा आरोप लगा रहे हैं कि बीसलपुर से रोजाना 8 करोड़ की बजरी चोरी की जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं. डोटासरा ने कहा कि सवा लाख शिक्षकों के पद रिक्त हैं लेकिन सरकार नई भर्ती नहीं कर रही है. वहीं हमारी सरकार ने जो गरीब बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम के 3700 स्कूल खोले थे उन्हें भी बंद करने का प्रयास किया जा रहा है.

भाजपा वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर सकती है : प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी निकाय और पंचायत चुनाव के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्र में वोटर लिस्ट का खास तौर पर ध्यान रखें क्योंकि भाजपा चुनाव जीतने के लिए गड़बड़ी कर सकती है उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव का देते भाजपा के पास है कि कितने वोट बीजेपी को गए थे और कितने वोट कांग्रेस को गए थे क्योंकि जैसा और राज्यों में चल रहा है वैसा ही यहां भी किया जा सकता है इसलिए वोटर लिस्ट का खास तौर पर ध्यान रखा जाए. तमाम कार्यकर्ता अपने-अपने वार्डों में इस पर विशेष फोकस रखें कि कांग्रेस के परंपरागत जो वोट बैंक हैं उनके नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटें.

संविधान बचाओ रैली को प्रदेश के सह प्रभारी चिरंजीवी राव, कांग्रेस विधायक शिखा मिल बराला, जयपुर देहात कांग्रेस के अध्यक्ष गोपाल मीणा, जयपुर देहात कांग्रेस के प्रभारी आरसी चौधरी, उप जिला प्रमुख मोहन डागर सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें