धीरदेसर पुरोहितान में शनिवार को रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। राजकीय वरिष्ठ संस्कृत विद्यालय के प्रांगण में विमलादेवी मेघवाल की 5 वीं पुण्यतिथि पर उसके सुपुत्र नितिश मेहरा आयोजित 5 वां रक्तदान
शिविर में 75 युवा रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

शिविर का उद्धाटन विमलादेवी को पुष्पाजंलि अर्पित
कर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष
रामगोपाल सुथार ने किया। इस अवसर पर सुथार ने
युवाओं को रक्तदान करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि
रक्तदान पीड़ित मानवता के लिए दिया गया जीवनदान है। रक्त किसी लैब में बनाया नहीं जा सकता है और
इसीलिए इसका दान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि
स्वस्थ युवा रक्तदान जरूर करें। सभी रक्तदाताओं का
फलदार पौधे देकर सम्मान किया गया। व विद्यालय परिवार में पौधा भी लगाया इस दौरान पीबीएम की टीम स ने रक्त संग्रहण किया। टीम ने आयोजक का आभार जताया। वहीं शिविर आयोजक नितिश मेहरा ने अतिथियों, रक्तदाता युवाओं, सेवा सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सुरजनसर के सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत, श्रवन सिंह राजपुरोहित, गिरधारी सिंह राजपुरोहित, पूर्व पार्षद शिव प्रसाद तावनियां, छात्र नेता मांगीलाल
गोदारा,युवा नेता सुनील तावणियां, रामलाल मेहरा प्रधानाचार्य, आदुराम, मेहरा, प्रभु सोनी, सांवरमल मेघवाल, मानाराम, मेघवाल, ओमप्रकाश मेहरा, सहित अनेक मौजिज, ग्रामीण शामिल रहे व श्रद्धाजंलि स्वरूप रक्तदान आयोजन की सराहना की।




















