Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डीडवाना जिला न्यायालय: सामूहिक अवकाश पर गए न्यायिक कर्मचारी

कुचामनसिटी: राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर डीडवाना के जिला न्यायालय के सभी कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को अनिश्चितकालीन अवकाश पर चले गए. इस दौरान उन्होंने जिला न्यायालय के सामने धरना दिया और राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. जिला बार संघ के वकील भी धरनास्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया. इस आंदोलन के कारण जिला न्यायालय सहित समस्त न्यायालयों में कामकाज प्रभावित हुआ.

संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि महिपाल सिंह शेखावत ने बताया कि अधीनस्थ न्यायालयों व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पदस्थापित सामान्य संवर्ग और आशुलिपिक संवर्ग के कैडर पुनर्गठन के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय ने प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा था, लेकिन दो वर्ष बाद भी इस मामले में कोई आदेश पारित नहीं किए गए. राज्य सरकार राजस्थान उच्च न्यायालय की पूर्णपीठ से पारित आदेश व प्रस्ताव की पालना तक सुनिश्चित नहीं कर रही है. यह सीधे तौर पर हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना है.

Advertisement Box

उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से कैडर पुनर्गठन पर कार्रवाई नहीं किए जाने से न्यायिक कर्मचारी संघ ने विरोध स्वरूप अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला किया है. इसके तहत डीडवाना में भी सभी न्यायिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले गए. उन्होंने बताया कि जब तक सरकार इस मामले में संज्ञान लेकर राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशानुसार कैडर पुनर्गठन का आदेश जारी नहीं करती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें