Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डोबरा महादेव मंदिर: घने जंगलों की गोद में बसा रहस्यमयी और चमत्कारी शिवधाम

बूंदी: राजस्थान के बूंदी जिले की पहाड़ियों और घने जंगलों की गहराई में एक ऐसी अद्भुत और रहस्यमयी जगह छिपी है, जिसके बारे में जानकर और वहां पहुंचकर कोई भी सहज नहीं रह सकता. यह स्थान है डोबरा महादेव मंदिर, एक ऐसा शिवधाम, जो न केवल श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि इतिहास, अध्यात्म और रहस्य का जीवंत संगम भी है.

बूंदी शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित यह स्थल रामगढ़ टाइगर रिजर्व की सुरम्य और घनी पहाड़ियों के बीच छिपा हुआ है. यहां पहुंचने के लिए पथरीले रास्तों, टूटी सड़कों और जंगली जानवरों के डर से गुजरना पड़ता है, लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं की आस्था हर कठिनाई को मात देती है. खासकर सावन के महीने में तो यहां मानो आस्था का समंदर उमड़ पड़ता है.

Advertisement Box

700 साल पुराना शिवधाम: करीब 700 से 800 वर्ष पुराने इस मंदिर की दिव्यता आज भी वैसी ही महसूस की जा सकती है. मंदिर में पंचमुखी महादेव, रघुनाथजी और बालाजी की प्राचीन मूर्तियां प्रतिष्ठित हैं. पुजारी अभिषेक शर्मा बताते हैं कि यह स्थान प्राचीनकाल में साधु-संतों की तपोभूमि रहा है. उनका कहना है कि गहन वन क्षेत्र की शांति, निर्जनता और पवित्रता ने कई संतों को यहां साधना के लिए आकर्षित किया.

पुजारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि बूंदी रियासत के एक राजा ने यहां मंदिर का भव्य निर्माण करवाया था. डोबरा महादेव के पास ही एक पहाड़ी की गुफा में आज भी एक जीवित समाधि स्थित है, जिसके बाहर विक्रम संवत 1515 खुदा हुआ है. यह इस स्थान की ऐतिहासिक प्रामाणिकता का साक्षी है. डोबरा महादेव सिर्फ शिवभक्तों का तीर्थस्थल ही नहीं, बल्कि इतिहास में भी अपनी एक खास जगह रखता है.

जंगल में छिपा चमत्कारी शिवस्थान: पुजारी से मिली जानकारी के अनुसार यहां स्थित डोबरा बालाजी का स्थान सबसे पौराणिक है. मंदिर परिसर में स्थापित बालाजी की मूर्ति उसी चमत्कारी जल कुंड से निकाली गई थी, जिसे आज श्रद्धालु आस्था और चमत्कार का केंद्र मानते हैं. यही नहीं, इसी मंदिर में पंचमुखी महादेव और भगवान रघुनाथ भी स्थापित हैं, जो इसे और भी विशिष्ट बनाता है. यह मठ अनोखा इसलिए भी है क्योंकि आमतौर पर देवी-देवताओं के अलग-अलग मंदिर होते हैं, लेकिन यहां सभी की मूर्तियां एक ही स्थान पर हैं और एक साथ पूजा होती है. यह समर्पण और आध्यात्मिक एकता का अद्भुत प्रतीक है.

सावन में लगता है आस्था का मेला: पुजारी अभिषेक शर्मा बताते हैं कि सावन की पहली अष्टमी को यहां डोबरा महादेव और चामुंडा माता का विशाल मेला लगता है। इस दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु जंगल और पहाड़ियों के बीच से गुजरकर मंदिर तक पहुंचते हैं। इसके अलावा हर सोमवार और शनिवार को बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं. डोबरा महादेव तक पहुंचना आसान नहीं है। यहां तक आने के दो रास्ते हैं, एक दलेलपुरा से टीवी टावर के पास से और दूसरा पुराने चुंगी नाके के पास से.

कठिनाइयों के बावजूद अटूट श्रद्धा: दोनों रास्ते मिलकर घने जंगलों और पथरीली पहाड़ियों से होते हुए मंदिर तक पहुंचते हैं. सड़कें टूटी हुई हैं, बिजली नहीं है और रामगढ़ टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने से जंगली जानवरों का भय बना रहता है. फिर भी लोगों की आस्था इतनी प्रबल है कि वे पैदल, दुपहिया या फिर चार पहिया वाहनों से भी इस स्थान तक पहुंचते हैं. सावन में तो जैसे यहां आस्था की बाढ़ सी आ जाती है. दर्शन को आए श्रद्धालु तुषार जांगिड़ कहते हैं कि वे कई वर्षों से सावन में हर दिन डोबरा महादेव के दर्शन करने आते हैं.

जंगल की गोद में बसी आध्यात्मिक ऊर्जा: यह मंदिर घनघोर जंगल में एक ऐसी जगह पर स्थित है जहां दूर से इसकी मौजूदगी का अंदाजा तक नहीं होता. एक बार जब व्यक्ति मंदिर तक पहुंचता है तो उसे अद्भुत शांति और दिव्यता का अनुभव होता है. यहां की चमत्कारी जलकुंड, गुफा में स्थित समाधि, और मंदिर की मूर्तियों से निकलती आध्यात्मिक ऊर्जा श्रद्धालुओं को गहराई से जोड़ देती है.

श्रद्धालु तुषार जांगिड़ कहते हैं कि डोबरा महादेव न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्थान हमारे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गौरव का भी प्रतीक है. सावन में यहां आकर भक्त केवल पूजा नहीं करते, बल्कि एक ऐसी अनुभूति से गुजरते हैं जो जीवन भर उनके भीतर बनी रहती है. यह स्थान उन चंद विरासतों में से है जिन्हें देखना और अनुभव करना केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि एक आत्मिक अनुभव है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें