Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में मूसलाधार का कहर: अजमेर में जायरीन बहा, धौलपुर में बांध ओवरफ्लो

धौलपुर: राजस्थान में भारी बारिश ने अजमेर और धौलपुर को अस्त-व्यस्त कर दिया. अजमेर में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिला कलेक्टर लोकबंधु ने प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों को दूसरे दिन 19 जुलाई को भी बंद रखने के आदेश दिए. इसी बीच, शुक्रवार देर रात भारी बारिश के कारण दरगाह के सामने पहाड़ी से आए पानी के तेज बहाव में कई जायरीन बह गए, जिन्हें दुकानदारों ने बचाया. अजमेर शहर के श्रीनगर रोड, स्टेशन रोड, पुष्कर रोड सहित 12 क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति है, जबकि बांडी नदी का पानी गीता कॉलोनी में घुस गया. दूसरी ओर धौलपुर में जिले के सबसे बड़े पार्वती बांध का जलस्तर 223.15 मीटर के खतरनाक लेवल तक पहुंचने पर जल संसाधन विभाग ने 7 गेट खोलकर 7 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा. उर्मिला सागर तो भराव क्षमता (29 फीट) को पार कर 31 फीट पर पहुच गया, जिसके बाद कलेक्टर ने धौलपुर-करौली हाईवे कटवाकर पानी डाइवर्ट कराया.

अजमेर में शुक्रवार को भी तेज बारिश का दौर जारी रहा. खासकर शाम को मूसलाधार बारिश हुई. ऐसे कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई. अजमेर की सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के सामने से पानी का बहाव इतना तेज था कि उसमें दुकानदारों का सामान बह गया. बहाव को पार करने की कोशिश में तीन लोग बह गए. गनीमत रही कि दुकानदारों ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया. इधर, शहर में भी तेज बारिश होने से बांडी नदी से आनासागर झील में पानी की आवक लगातार हो रही है. बांडी नदी का पानी पुष्कर रोड पर आने से मार्ग बाधित हो गया है. सड़क पर 3 फीट पानी है. बांडी नदी का पानी समीप ही गीता कॉलोनी में भी घुस गया. इसी तरह श्रीनगर रोड, स्टेशन रोड, पटेल स्टेडियम के सामने, क्रिश्चियन गंज, सागर विहार कॉलोनी, बिहारीगंज, ब्रह्मपुरी आदि क्षेत्रों में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है. रात को ही जिला कलेक्टर लोकबंधु और नगर निगम आयुक्त देशलदान ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया.

Advertisement Box

देर रात तक रहा बारिश का दौर जारी: मौसम विभाग ने शनिवार को भी अजमेर में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. अजमेर में प्रशासन, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस अलर्ट मोड पर है. इधर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष एवं अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी ने भी कलेक्टर को प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कहा है. अजमेर के अलावा पुष्कर, नसीराबाद, पीसांगन, अराई, किशनगढ़, सरवाड़, केकड़ी और ब्यावर जिले में भी झमाझम बारिश का दौर जारी है.

बारिश ने धौलपुर में मचाया हाहाकार: जिले में बारिश ने हाहाकार मचा दिया है. जिले के बांध, तालाब, नदिया एवं जलाशय लबालब हो चुके हैं. जिले का सबसे बड़ा पार्वती बांध और उर्मिला सागर भी लबालब भर चुका है. पार्वती बांध के कैचमेंट एरिया में अधिक बारिश होने की वजह से शुक्रवार देर शाम को जल संसाधन विभाग ने बांध के 7 गेट खोलकर करीब 7000 क्यूसेक पानी रिलीज किया है. उधर, उर्मिला सागर भी भराव क्षमता 29 फीट को पार कर 31 फीट तक पहुंच चुका है. सागर के आसपास बसी आबादी को देखते हुए कलेक्टर ने धौलपुर-करौली हाईवे को कटवाकर पानी को डाइवर्ट करा दिया है. बांध से पार्वती नदी में पानी छोड़ने के बाद प्रशासन ने निचले एवं तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी है. सहायक अभियंता पपेन्द्र मीणा ने बताया कि गेज मेंटेन करने के लिए बांध पर एक टीम तैनात की है.
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें