Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

RPSC ने विभिन्न भर्तियों के साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किए, 4 से 21 अगस्त तक होंगे इंटरव्यू

अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से शुक्रवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2023 साक्षात्कार के सातवें चरण एवं सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती, 2023 के अंतर्गत गणित विषय के द्वितीय चरण का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया गया है. वहीं सहायक आचार्य गणित विषय एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती के द्वितीय चरण के साक्षात्कार का द्वितीय चरण का कार्यक्रम भी जारी हो गया है. दोनों भर्ती के साक्षात्कार की विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती, 2023 के तहत सातवें चरण के साक्षात्कार का आयोजन 4 से 21 अगस्त 2025 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा. इस भर्ती के लिए साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले समस्त अभ्यर्थी ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन-पत्र डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें.

Advertisement Box

सहायक आचार्य गणित के साक्षात्कार का द्वितीय चरण : आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा- 2023 के अन्तर्गत गणित विषय के पदों के लिए द्वितीय चरण के साक्षात्कार का आयोजन भी 4 से 21 अगस्त 2025 तक किया जाएगा. ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, वे अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग वेबसाइट से डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें.

FDO भर्ती-2019 द्वितीय चरण का इंटरव्यू : मेहता ने बताया कि आयोग की ओर से शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग) भर्ती-2019 के अंतर्गत द्वितीय चरण का साक्षात्कार कार्यक्रम भी जारी किया गया है. विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि द्वितीय चरण में साक्षात्कार का आयोजन 4 से 20 अगस्त 2025 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा. अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे.

मेहता ने बताया कि साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटो युक्त मूल पहचान पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना होगा. वरना साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा. ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, वे अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें