Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीओ ऋषिका सिंह ने कांवड़ियों के पैर दबाए, कहा- ड्यूटी के साथ ये मेरा फर्ज- Video

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कावड़ यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कावड़ियों की सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वहीं अधिकारी भी कावड़ यात्रा में अपनी ड्यूटी और फर्ज बखूबी निभा रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी के बीच श्रद्धा की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो दिल को छू लेने वाली है. यह तस्वीर महिला सीओ ऋषिका सिंह की है, जो ड्यूटी के दौरान महिला शिव भक्त कांवड़ियों के पैर दबाते दिख रही हैं. उनके इस काम की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वर्दी पहने हर अधिकारी को इतना ही सरल होना चाहिए.

कांवड़ियों की सेवा को लेकर जब टीवी9 भारतवर्ष की टीम ने सीओ ऋषिका सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि ये तो हम लोगों का फर्ज है. हमारे एडीजी, डीआईजी और एसएसपी सभी ने कहा कि हम लोग ड्यूटी के साथ-साथ जो महिला कांवड़िया हैं या भोले हैं, उनकी सेवा भी करें. उनकी यह यात्रा, जो उन्होंने तय की है, उसको सकुशल संपन्न कराएं. हमारा जितना भी छोटा-मोटा रोल, उसमें हम ये सब काम कर रहे हैं.

Advertisement Box

शामली-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर तैनात सीओ ऋषिका सिंह

सीओ ऋषिका सिंह ने बताया कि शामली-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर लालू खेड़ी चौकी के पास मैं रात में ड्यूटी कर रही थी. वहां थोड़ा सा फ्लो ज्यादा रहता है. जब मैंने वहां से गुजर रहे कांवड़ियों को देखा तो मन में एक सवाल आया इतना पवित्र गंगाजल लेकर जा रहे हैं, इतनी दूर से पैदल यात्रा करके आ रहे हैं, क्या ये लोग थक नहीं गए होंगे? सीओ ऋषिका सिंह ने बताया कि इसी को लेकर मैंने वहां से गुजर रहीं कुछ महिला कांवड़ियों से बात की. इस दौरान मैंने महिला कांवड़ियों को कुर्सी पर बैठाकर उनकी सेवा की. इससे उनको थोड़ा राहत भी मिली.

ये भी बता दें कि कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस काफी अलर्ट है. कांवड़ मार्ग पर शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए जिल की पुलिस फोर्स 24 घंटे तैनात है. सीओ ऋषिका सिंह ने बताया कि अब तक कोई छेड़छाड़ या असामाजिक गतिविधि की घटना सामने नहीं आई है. सोशल मीडिया पर इस संबंध में सख्त चेतावनी जारी की गई है. उनका यह प्रयास पुलिस के प्रति जनता में सकारात्मक संदेश दे रहा है.

2022 की बैच की PPS हैं ऋषिका सिंह

सीओ ऋषिका सिंह 2022 बैच की PPS अधिकारी हैं. उनकी ऑल यूपी 80वीं रैंक आई थी. ट्रेनिंग के बाद मुजफ्फरनगर जिले में उनको पहली पोस्टिंग मिली है. वह राजधानी लखनऊ की रहने वाली हैं. PCS से पहले वह तीन बार IAS का भी एग्जाम दे चुकी हैं, लेकिन इन परीक्षाओं में उन्हें सफलता नहीं मिली.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें