Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कुंभलगढ़ में भारी बारिश: महिला बही, स्कूली वेन व युवक फंसे, रेस्क्यू टीमें जुटी

राजसमंद: जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र में 7 घंटे से भारी बारिश हो रही है. तीन दिन सूखे के बाद राजसमंद जिले में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई. विशेषकर कुंभलगढ़ तहसील क्षेत्र में भारी बारिश हुई. ​इसके चलते ओड़ा- कणुजा मार्ग पर तालाब ओवरफ्लो हो गया. सड़क पर अचानक पानी आने से बच्चों को लेकर जा रही स्कूली वेन व दो युवक फंस गए. इधर, वेरो का मठ क्षेत्र में नाला उफान पर आने से एक महिला बह गई. एसडीएम एसडीआरएफ की टीमों के साथ मौके पहुंचे.

कुंभलगढ़ के उपखंड अधिकारी गोविंदसिंह रतनू ने बताया कि सुबह दस बजे के बाद से भारी बारिश हो रही है. इसके चलते वेरो का मठ से परशुराम महादेव मंदिर मार्ग पर नाला उफान पर आ गया, जिससे एक विक्षिप्त महिला बह गई.

Advertisement Box

क्षेत्रीय लोगों ने बचाव के प्रयास किए, लेकिन नहीं बचा पाए. राजसमंद से एसडीआरएफ व आपदा प्रबंधन की टीम बुला ली गई. इस बीच कुंभलगढ़ से उदयपुर मार्ग पर ओड़ा व कणुजा के पास तालाब ओवरफ्लो हो गया. इसकी वजह से स्कूल वेन बीच रास्ते में फंस गई. वेन में आठ बच्चे थे. दो युवक भी वेन के पास एक पेड़ के सहारे अटके हुए हैं. प्रशासन इन्हें बचाने के प्रयास कर रहा है.

खेतों में फंसे बच्चे: दूसरी तरफ कड़िया गांव में नाला अचानक उफान पर आ गया, जिससे खेतों में गए दो बच्चे दूसरे छोर पर फंस गए. वे अब गांव नहीं लौट पा रहे. ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रशासन रेस्क्यू के प्रयास में लगा है. इधर, केलवाड़ा, तलादरी, कड़िया, ओड़ा व कणुजा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते केलवाड़ा के बाजार में पानी भर गया. पानी कई दुकानों और घरों में भी घुस गया. बाजार में दो से तीन फीट पानी बह रहा है. फिलहाल, बारिश का दौर जारी है. उपखंड अधिकारी रतनू ने आम लोगों से अपील की है कि वे बहते पानी और जलाशयों के पास नहीं जाएं. भारी बारिश हो रही है. कोई बड़ा हादसा हो सकता है.
Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें