Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में मानसून की मेहरबानी, सामान्य से 111% अधिक बारिश

जयपुर: राजस्थान में इस वर्ष मानसून ने शानदार दस्तक दी है. 1 जून से 17 जुलाई 2025 तक राज्य में औसतन 278.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो कि सामान्य 131.8 मिमी से 111 फीसदी ज्यादा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में सामान्य से कहीं अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जिससे फसलों, जलाशयों और जलस्तर को बड़ी राहत मिली है.

पूर्वी राजस्थान में मानसून ने विशेष सक्रियता दिखाई है. इस क्षेत्र में 394.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत मात्र 183.6 मिमी होता है, यानी यहां 115 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है. बारां, धौलपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, कोटा, टोंक जैसे जिलों में भारी से अति भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है.

Advertisement Box

बारिश के जिलावार आंकड़े:

  • बारां – 630.4 मिमी (165% अधिक)
  • धौलपुर – 516.5 मिमी (199% अधिक)
  • दौसा – 458.4 मिमी (154% अधिक)
  • सवाई माधोपुर – 498.4 मिमी (158% अधिक)
  • टोंक – 426.6 मिमी (170% अधिक)
  • कोटा – 524.4 मिमी (147% अधिक)
  • राजसमंद – 384.4 मिमी (132% अधिक)

पश्चिमी राजस्थान में भी सामान्य से बेहतर मानसून: पश्चिमी राजस्थान, जहां अकसर बारिश की कमी बनी रहती है, वहां भी इस बार अच्छी वर्षा दर्ज की गई है. यहां 185.7 मिमी बारिश हुई, जो कि सामान्य 90.5 मिमी से 105% अधिक है. विशेषकर पाली, जालोर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़ जैसे जिलों में अच्छी वर्षा हुई है.

प्रमुख जिलों का आंकड़ा

  • पाली – 367.8 मिमी (158% अधिक)
  • जालोर – 306.9 मिमी (155% अधिक)
  • चूरू – 274.0 मिमी (133% अधिक)
  • नागौर – 294.3 मिमी (133% अधिक)
  • हनुमानगढ़ – 210.0 मिमी (119% अधिक)
  • श्रीगंगानगर – 218.6 मिमी (219% अधिक)

कुछ जिलों में कम बारिश:

हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम या सीमित बारिश दर्ज की गई है. उदाहरण के तौर पर

  • जैसलमेर – 77.3 मिमी (सिर्फ 41% अधिक, लेकिन औसत से काफी कम)
  • झालावाड़ – 364.2 मिमी (50% अधिक)
  • डूंगरपुर – 355.6 मिमी (68% अधिक)

खरीफ फसलों को राहत, कृषि गतिविधियों में तेजी: राज्य में समय पर और अच्छी मात्रा में बारिश होने से खरीफ फसलों की बुवाई और उत्पादन पर सकारात्मक असर पड़ेगा. जलाशयों में पानी की उपलब्धता बढ़ने से सिंचाई सुविधाएं बेहतर होंगी और भूमिगत जलस्तर में भी सुधार की उम्मीद है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह वर्षा राज्य की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगी.

अगले दो सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई से 24 जुलाई के बीच मानसूनी गतिविधियां और तेज होंगी. इस दौरान कोटा, अजमेर और जोधपुर संभाग में भारी से अति भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. शनिवार 19 जुलाई को जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग में भारी से मध्यम बारिश के आसार हैं, हालांकि 20 जुलाई के बाद बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने के संकेत हैं. फिर भी सप्ताहभर पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से अधिक वर्षा जारी रहने की संभावना है.

  • जयपुर, उदयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश
  • 19 जुलाई जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग में भारी से मध्यम बारिश
  • 20 जुलाई के बाद बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने के संकेत
  • 25 से 31 जुलाई के बीच बारिश में गिरावट संभव

जोधपुर बरसात के समय अधिकारी फील्ड में रहेंगे: जिले के बनाड़ क्षेत्र स्थित जीरो प्वाइंट पर भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया. जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरुवार देर रात मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कहा कि बारिश के समय वे स्वयं क्षेत्र में उपस्थित रहकर वस्तुस्थिति का अवलोकन करें और आवश्यकतानुसार निर्णय लें. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक जलभराव की स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती, तब तक संबंधित अधिकारी फील्ड में मौजूद रहकर कार्य की निगरानी करेंगे. कलेक्टर के साथ जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्साह चौधरी सहित राजस्थान शहरी आधारभूत विकास परियोजना, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं पीएचईडी के अधिकारी भी उपस्थित रहे.

अजमेर में स्कूलों में अवकाश: मौसम विभाग के 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी होने के बाद अजमेर में जिला कलक्टर लोकबंधु ने सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है. रात भर अजमेर में बारिश का दौर जारी रहा. अलसुबह झमाझम बारिश भी हुई. फिलहाल भी मौसम बारिश का बना हुआ है.जिला कलेक्टर ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं स्कूलों के प्राचार्य को अवकाश घोषित करने के लिए आदेश व्हाट्सएप पर भिजवाए गए हैं. साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि यदि विद्यार्थी विद्यालय आ जाएं तो उन्हें सुरक्षित वापस भेजने की व्यवस्था की जाए. बता दे कि पिछले 24 घण्टो में अजमेर में 72 एमएम बारिश हो चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 जुलाई को अजमेर समेत संभाग के जिलों में भारी बारिश का एलर्ट है.

दरगाह के बाहर पानी का तेज बहाव: सुबह हुई बारिश से जनजीवन में प्रभावित रहा है. अजमेर दरगाह के बाहर तेज बारिश से पानी का तेज बहाव देखा गया. इस दौरान दरगाह जाने और आने वाले लोगों को बहाव थमने का इंतजार करना पड़ा. इसी तरह कई निचले क्षेत्रो में जलभराव की समस्या से भी लोगों को रूबरू होना पड़ रहा है. दरगाह बाजार, नला बाजार, मदार गेट, गंज, महावीर सर्किल, स्टेशन रोड, मार्टिण्डल ब्रिज के नीचे आदि क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें