Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

: जींद में सरपंच को अज्ञात युवकों ने गोलियों से भूना, उसी की रिवॉल्वर से दिया वारदात को अंजाम

जींद  : हरियाणा के जींद जिले के चाबरी गांव के सरपंच रोहताश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार (17 जुलाई 2025) की रात को रोहताश जींद में अपने किसी काम से गया था। काम निपटाकर रात करीब साढ़े बारह बजे वह अपने गांव की ओर लौट रहा था। पिंडारा और रधाना गांव के बीच रास्ते में कुछ अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। उनके साथ धक्का-मुक्की के दौरान हमलावरों ने रोहताश की लाइसेंसी पिस्तौल छीन ली और उसी से उसके सिर में गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

बता दें कि मृतक के शव को जींद के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है। घटनास्थल पर रोहताश की लाइसेंसी पिस्तौल बरामद हुई है, लेकिन उसका मोबाइल फोन और कागजात सही-सलामत मिले हैं। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

Advertisement Box

रोहताश मूल रूप से सोनीपत के गामड़ी गांव का रहने वाला था, लेकिन 25 साल पहले वह चाबरी गांव में आकर बस गया था। उसने अपनी सारी आधिकारिक पहचान यहीं बनवाई थी। वह मल्टी-पर्पस हेल्थ वर्कर (MPHW) के रूप में कार्यरत था और सरपंची के साथ-साथ गांव में लोगों को दवाइयां भी उपलब्ध करवाता था।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें