Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो दिन प्रदेशभर में कड़ी नाकाबंदी, 80 हजार गाड़ियों की जांच, 960 गिरफ्तार, 3,672 वाहन जब्त

जयपुर. राजस्थान में अपराध पर लगाम लगाने और बदमाशों के खिलाफ एक्शन के तहत दो दिन तक कड़ी नाकाबंदी की गई. इस दौरान प्रदेशभर में करीब 80 हजार वाहनों की तलाशी ली गई. नाकाबंदी के दौरान 3,672 वाहन जब्त किए गए. इस अभियान के दौरान मादक पदार्थ भी जब्त किए गए हैं. डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में प्रदेशभर में ए श्रेणी की नाकाबंदी की गई थी.

एडीजी (कानून-व्यवस्था) विशाल बंसल ने बताया कि 15 और 16 जुलाई को प्रदेशभर में ‘ए’ श्रेणी की सघन नाकाबंदी की गई थी. उन्होंने कहा, राजस्थान पुलिस अपराधियों के हर मंसूबे को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध है. यह ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी केवल एक अभियान नहीं बल्कि अपराधियों के खिलाफ हमारी ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति का स्पष्ट संदेश है. हमने सुनिश्चित किया है कि कोई भी अपराधी बच न पाए और आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे. यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Advertisement Box

2400 से ज्यादा काटे गए चालान : उन्होंने बताया कि 15 और 16 जुलाई 2025 को पुलिस की टीमों ने प्रदेश में 1,519 नाकाबंदी पॉइंट स्थापित किए. सघन तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान 32,102 दुपहिया वाहनों और 47,448 चौपहिया वाहनों की जांच की गई. कार्रवाई के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 3,637 वाहन जब्त किए गए. जबकि आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 106 के तहत 35 वाहनों को जब्त किया गया है. दो दिन में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 2,428 चालान काटे गए.

960 लोगों को किया गया गिरफ्तार : उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत 23 एफआईआर दर्ज की गई. जबकि आबकारी अधिनियम के तहत 79 मुकदमे दर्ज किए गए हैं. इसी तरह एनडीपीएस एक्ट के तहत 25 और विशेष स्थानीय अधिनियम के तहत 85 मुकदमे दर्ज किए गए हैं. विभिन्न मुकदमों में 193 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. जबकि आपराधिक प्रक्रिया की धारा 170 के तहत 767 लोगों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि दो दिन में कुल 960 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

नाकाबंदी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता :-

  • उदयपुर में एक मिनी ट्रक से लगभग 700 किलो चांदी के गहने जब्त किए गए. जो अहमदाबाद से जयपुर ले जाए जा रहे थे. जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग को सूचित किया गया.
  • सीकर में पुलिस ने 35 लाख रुपए की नकदी के साथ 13 वाहन भी जब्त किए.
  • झुंझुनू में एक कार में सवार सात व्यक्तियों से 19,49,500 रुपए जब्त किए गए.
  • पाली में 12.95 ग्राम एमडी ड्रग्स और 6.300 लीटर देशी शराब जब्त की गई.
  • प्रतापगढ़ में 2 देशी पिस्टल जब्त की गई.
  • अलवर में 140 वाहन जब्त किए, कोटा ग्रामीण में 106 गिरफ्तार हुए और बीकानेर में एमवी एक्ट में 560 चालान किए गए.
Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें