Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अलास्का में 7.3 तीव्रता का भूकंप, हिलते घर और गाड़ियों का वीडियो वायरल

अमेरिकी राज्य अलास्का में गुरुवार तड़के सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.3 रही. इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई. हालांकि इसे कुछ ही घंटों के बाद वापस ले लिया गया. इस भूकंप का केंद्र अलास्का के पॉपोफ आइलैंड पर सैंड पॉइंट के पास था, जिसका केंद्र जमीन से 36 किलोमीटर नीचे था.

अलास्का भूकंप के लिहाज से सबसे सक्रिय राज्य है. यह घटना प्रशांत प्लेट और उत्तरी अमेरिका प्लेट के टकराव के कारण हुई. सुनामी का खतरा टल गया है, पर भूकंप से हुई क्षति की जानकारी अभी नहीं आई है. इससे पहले 16 जुलाई को भी अलास्का में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था.

Advertisement Box

भूकंप के बाद, Alaska Earthquake Center ने तटीय अलास्का के कुछ इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी. हालांकि, लगभग एक घंटे बाद, खतरा कम होने पर चेतावनी को केवल रद्द कर दिया गया. बाद में, मौसम एजेंसी ने सभी सुनामी चेतावनियां, सलाह, निगरानी या खतरे रद्द कर दिए.

वीडियो में साफ दिखे भूकंप के झटके

अलास्का अर्थक्यूक सेंटर की तरफ से भूकंप के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया गया. इस वीडियो के साथ लिखा कि हमें भूकंप का यह वीडियो सैंड पॉइंट के एक निवासी ने भेजा. यह भूकंप के केंद्र से लगभग 50 मील दूर है. हम उन लोगों के आभारी हैं जिन्होंने अपने अनुभव हमारे साथ शेयर किए हैं. इससे दूसरों को समझने में मदद मिलती है कि भूकंप कैसा होता है और वे बेहतर तैयारी कर सकते हैं. जिस वीडियो को सेंटर की तरफ से पोस्ट किया गया वह महज 6 सेकंड का है. हालांकि इसमें भूकंप के कारण पार्किंग में खड़ी कारों को साफ तौर पर हिलते हुए देखा जा सकता है.

अलास्का में लगते रहते हैं भूकंप के झटके

अलास्का में जैसे ही भूकंप के झटके महसूस किए गए लोग घरों से बाहर निकल आए. भूकंप से बचने के लिए लोग सड़कों पर जमा हो गए. अलास्का में अक्सर ही भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं. रिपोर्ट की मानें तो दुनिया के लगभग 11% भूकंप अलास्का में ही आते हैं. इस भूकंप से पहले 16 जुलाई को भी झटके महसूस किए गए थे.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें