Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

क्या राजस्थान से काटा जाएगा टुकड़ा? सांसद ने शेयर किया भील प्रदेश का नक्शा

राजस्थान की सियासत में उस वक्त जबरदस्त उबाल आ गया जब भारतीय आदिवासी पार्टी (बीटीपी) के डूंगरपुर-बांसवाड़ा से सांसद राजकुमार रोत ने सोशल मीडिया पर अलग भील प्रदेश का नक्शा पोस्ट कर दिया। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपलोड किए गए इस नक्शे में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को मिलाकर नए राज्य “भील प्रदेश” का स्वरूप दिखाया गया है। इस कदम ने न सिर्फ राजनीतिक भूचाल खड़ा किया, बल्कि आदिवासी राजनीति को लेकर भी बहस तेज कर दी।

सियासत गरमाई: बीजेपी बोली- “यह प्रदेशद्रोह है”

Advertisement Box

भाजपा ने सांसद रोत की इस हरकत को सीधे तौर पर “राजस्थान की एकता पर चोट” बताया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण राजनीतिक स्टंट” करार दिया। उन्होंने कहा,

राजस्थान की आन, बान और शान को तोड़ने की साजिश कभी सफल नहीं होगी। यह नक्शा सिर्फ भ्रम फैलाने और आदिवासी समाज के नाम पर सस्ती लोकप्रियता पाने की चाल है। आज कोई भील प्रदेश की बात करेगा, कल कोई मरूप्रदेश की मांग करेगा – क्या हम अपने इतिहास और गौरव को टुकड़ों में बांट देंगे?”

राठौड़ ने रोत के नक्शे को “जहर घोलने वाला कृत्य” बताते हुए इसे “जनमानस और संविधान के खिलाफ” बताया।

सांसद रोत का पलटवार: “यह ऐतिहासिक मांग है, ना कि साजिश”

वहीं सांसद राजकुमार रोत ने पलटवार करते हुए कहा कि यह मांग कोई नई नहीं है।

“भील प्रदेश की मांग आजादी से भी पहले की है। 1913 में गोविंद गुरु के नेतृत्व में मानगढ़ धाम पर 1500 से ज्यादा आदिवासी शहीद हुए थे। आजादी के बाद इस पूरे क्षेत्र को चार राज्यों में बांटकर आदिवासियों के साथ अन्याय किया गया। यह मांग आदिवासी संस्कृति और अस्तित्व को बचाने के लिए है, न कि राजनीति चमकाने के लिए।”

रोत का कहना है कि अलग राज्य की मांग संवैधानिक दायरे में है और इसका मकसद आदिवासियों के अधिकार और सम्मान को सुरक्षित रखना है।

आदिवासी चेहरा बोले- “मांग बेकार है, योजनाओं से मिल रहा हक”

भाजपा के ही आदिवासी चेहरे और राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने इस पूरे मामले को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा भील प्रदेश की मांग पूरी तरह बेबुनियाद और बेकार है। केंद्र और राज्य की योजनाएं आदिवासी समुदाय तक पहुंच रही हैं। अब अलग राज्य की कोई जरूरत नहीं है।”

उन्होंने जोर दिया कि सरकार का फोकस अंतिम पंक्ति तक योजनाएं पहुंचाने पर है और ऐसे में कोई नया राज्य बनाने का तर्क नहीं बनता।

सियासी मकसद या संस्कृति की पुकार?

सवाल उठ रहा है कि क्या भील प्रदेश की मांग फिर से उठाकर बीटीपी और राजकुमार रोत अपने राजनीतिक वजूद को मजबूत करना चाहते हैं या वाकई यह आदिवासी समाज की सांस्कृतिक अस्मिता की लड़ाई है?

विशेषज्ञों का मानना है कि इस नक्शे को पोस्ट करना एक सोशल मीडिया स्टंट हो सकता है, लेकिन इससे राजस्थान की एकता और क्षेत्रीय भावनाएं जरूर आहत हुई हैं।

नक्शा पोस्ट कर बढ़ा तनाव

भील प्रदेश की मांग नई नहीं है, लेकिन सांसद के नक्शा पोस्ट करने से यह मुद्दा फिर से सुर्खियों में आ गया है। जहां एक ओर इस पर सियासी बयानबाजी चरम पर है, वहीं दूसरी ओर यह भी स्पष्ट है कि इस मांग को लेकर आदिवासी समाज के भीतर भी एकराय नहीं है।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें