Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बांग्लादेश की सड़कों पर उतरे शेख हसीना के लड़ाके, फूंक दी पुलिस की गाड़ी, 3 जवान घायल

बांग्लादेश में एक बार फिर जुलाई महीने में बवाल शुरू हो गया है. पिछली बार जुलाई विद्रोह की वजह से शेख हसीना की कुर्सी चली गई थी. हालांकि, इस बार सिनेरियो बदला हुआ है. अब शेख हसीना के लड़ाकों ने ही बांग्लादेश की सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है. बांग्लादेश के गोपालगंज इलाके में हसीना समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी फूंक दी है. 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.

पेट्रोल बम से किया पुलिस पर हमला

बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी और उनसे जुड़े सभी शाखाओं पर बैन लगा हुआ है. इसके बावजूद बांग्लादेश छात्र आवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने यह रैली निकाली है. यह रैली सरकार के विरोध में निकाली गई है. शेख हसीना के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के नाम पर लोगों के साथ धोखा हुआ है.

Advertisement Box

हाल ही में शेख हसीना ने बांग्लादेश में अपने समर्थकों से बात की थी. शेख हसीना का कहना था कि बांग्लादेश में कट्टरपंथ हावी है और उनके लोगों को टॉर्चर किया जा रहा है. हसीना ने लोगों से लड़ाई न रोकने की अपील की थी.

स्थानीय पुलिस अधिकारी के मुताबिक बुधवार को रैली में लीग के कार्यकर्ता पेट्रोल बम लेकर पहुंचे थे. जैसे ही विरोध की स्थिति बनी, वैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी पर बम फेंक दिया. गाड़ी वहीं पर खाक हो गई है. हमले की वजह से 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.

हमले की टाइमिंग को लेकर सवाल

शेख हसीना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर जो अटैक किया है. उसकी टाइमिंग को लेकर सवाल उठ रहा है. दरअसल, 16 जुलाई से एनसीपी समेत कई पार्टियां जुलाई विद्रोह के एक साल पूरे होने पर जश्न कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. ऐसे में जिस तरीके से यह अटैक हुआ है, उससे सवाल उठ रहे हैं.

बांग्लादेश के अंतरिम सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने हाल ही में बीबीसी बांग्ला को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि जिस तरीके से शेख हसीना के लोग एक्टिव हो रहे हैं, वो चिंताजनक है. बांग्लादेश के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे और यहां इससे तनाव बढ़ेगा.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें