Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरियाणा में आज बंद रहेंगे प्राइवेट स्कूल, जानें वजह?

हरियाणा : हरियाणा के निजी स्कूल आज बंद रहेंगे। आज कोई भी निजी स्कूल संचालक अपने स्कूल को खोलेगा तो उसकी रिपोर्ट हरियाणा समस्त प्राइवेट स्कूल संघ द्वारा तैयार की जाएगी। इसके अलावा सभी निजी स्कूल संचालकों की मांगों को लेकर सभी उपायुक्तों व अतिरिक्त उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि किसी भी स्कूल पर आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होती है और उस स्कूल ने आज के दिन स्कूल खोला होगा, तो संघ उस स्कूल के प्राचार्य को किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान नहीं करेगा।

हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने यह जानकारी सोमवार को शहर के एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान दी थी। इस अवसर पर उन्होंने बास स्थित करतार सिंह मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य जगबीर पानू की हत्या पर शोक व्यक्त किया था। उन्होंने मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की थी। उन्होंने प्राचार्य जगबीर पानू को बलिदानी का दर्जा देने की भी मांग की थी। उन्होंने इस घटना के कारण प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों और अध्यापकों में सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता से सरकार को अवगत कराया। सत्यवान कुंडू ने स्कूल के बाहर पीसीआर गश्त लगाने, शिक्षक सुरक्षा कानून पास कराने और स्कूल संचालकों व डायरेक्टर्स को गन लाइसेंस देने की भी मांग की।

Advertisement Box

6 दिन पहले की थी हत्या

बता दें कि 10 जुलाई को चार छात्रों ने बातचीत के बहाने प्राचार्य जगबीर पानू को बुलाकर उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें