Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मकर राशि के चमकेंगे सितारें, जेब भी भरेगी और मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

मकर राशि के जातकों के लिए 15 जुलाई, आज का दिन बेहद शुभ बना हुआ है. जो कार्य धन की वजह से रुके हुए हैं आज वह सभी पूरे होंगे. इस राशि के जातकों को आज धन की भी अच्छी आवक होंगी. विशेषरूप से व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन खास रहेगा. आज व्यापार में किसी मल्टीनेशनल कंपनी से समझौता हो सकता है. मकर राशि के लवर्स का भी आज मूड अच्छा रहेगा, लवर्स आज लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं.

ज्योतिषी पं. धीरज शर्मा का कहना है कि 15 जुलाई का दिन मकर राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा. आज मकर राशि के जातक घर से हनुमान चालीसा का पाठ करके जाएंगे तो सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. इसलिए आज के उपाय के रूप में हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें.
व्यापार में निवेश की आज बनेगी नई योजना
बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए आज धन की उपलब्धता अच्छी रहेगी. बिजनेस में आज निवेश की नई योजनाएं भी बनेगी. व्यापारी वर्ग के लोग कोई दुकान या एजेंसी लेना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन शुभ है. किसी मल्टीनेशनल कंपनी से भी व्यापार का करार करने के लिए आज का दिन शुभ है. कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसे भी आज खरीद सकते हैं क्योंकि आज आप पर धन की उपलब्धता रहेगी.
नौकरी में क्षमता से अधिक कार्य होंगे आज पूरे
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ है.आज ऑफिस का वातावरण अच्छा रहेगा और नौकरपेशा लोग अपनी प्रोफेशनल क्षमता से कार्यों को अच्छे से पूर्ण करेंगे. आज यात्रा के योग भी बन रहे हैं. साथ ही सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी भाग लेने के योग है.
लवर्स के लिए खूबसूरत रहेगा आज का दिन
मकर राशि के लवर्स के लिए आज का दिन सबसे खास है. लवर्स का एक तो आज मूड अच्छा रहेगा और आज आप पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं. 

Advertisement Box

स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा है. लेकिन मानसिक तनाव रह सकता है. आज मानसिक तनाव को कम करने के लिए योग जरूर करें.
Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें