Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में दुकानदार की गोली मारकर हत्या: उधार सामान देने से मना किया तो उतार दिया मौत के घाट

भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र के फुलवारा गांव में उधारी को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार शाम की है, जब पीड़ित अशोक (45) अपनी दुकान पर मौजूद था। आरोप है कि शराब के नशे में धुत पांच बदमाशों ने पहले मृतक के बेटे को धमकाया और फिर अशोक पर फायरिंग कर दी। हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

मना किया तो बरसाई गोलियां

Advertisement Box

मृतक अशोक की फुलवारा गांव में परचून और ई-मित्र की दुकान है। अशोक का बड़ा बेटा ब्रजेश (21) रोज की तरह दुकान पर बैठा था। सोमवार को गांव के ही पीपला निवासी पांच युवक बाइक से दुकान पर आए और 1500 रुपए व उधारी में सामान की मांग की। ब्रजेश ने इंकार कर दिया। आरोपियों ने पहले उसे धमकाया और फिर वहां से चले गए। कुछ देर बाद ब्रजेश जब मंदिर जा रहा था, तो आरोपियों ने रास्ते में उसे रोककर बाइक की चाबी छीन ली। डरकर ब्रजेश ने अपने पिता अशोक को फोन किया। मौके पर पहुंचे अशोक को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने किया पोस्टमॉर्टम से इनकार

वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्युरी भेजा गया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया। मंगलवार सुबह पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को हिरासत में लेने की जानकारी देने के बाद परिजन राजी हुए और पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने शव को गांव लाकर भारी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार करवाया। मौके पर भरतपुर विधायक सुभाष गर्ग भी पहुंचे और परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया।

इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

हत्या की वारदात से गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। मॉर्च्युरी और गांव दोनों जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। एडिशनल एसपी सतीश यादव ने बताया कि हत्या में शामिल पांचों आरोपी पीपला गांव के रहने वाले हैं। इनमें से दो को मौके से और एक को देर रात दबोचा गया है। बाकी दो की तलाश के लिए कोसीकलां, मथुरा और पलवल तक टीमें रवाना की गई हैं। उन्होंने बताया कि घटना आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी से नहीं, बल्कि मौके पर उधारी से इनकार करने पर हुई है।

पीड़ित परिवार की हालत बिगड़ी

अशोक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। उनका बड़ा बेटा ब्रजेश पिता के साथ दुकान चलाता था, जबकि छोटा बेटा सचिन (18) एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। सबसे छोटी बेटी भावना का हाल ही में BSTC में चयन हुआ है। परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। घटनास्थल से कारतूस के खाली खोल बरामद किए गए हैं और हथियारों की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें