Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने में ज्यादा वक्त लगता है या उतरने में? जानिए शुभांशु शुक्ला के मिशन में क्या-क्या हुआ

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. धरती पर आने से पहले उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से मैसेज दिया है. उन्होंने भारत को महत्वाकांक्षी, निडर, आत्मविश्वासी बताया है. साथ ही साथ कहा है कि भारत गौरवान्वित दिखता है. दरअसल, आईएसएस में ढाई सप्ताह बिताने के बाद आज शुभांशु धरती की यात्रा के लिए रवाना होंगे.

ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने स्पेस स्टेशन के अपने फेयरवेल में कहा, ‘इकतालीस साल पहले, एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में गया था और उसने यह भी बताया था कि ऊपर से भारत कैसा दिखता है और आप सभी जानना चाहते हैं कि यहां से भारत कैसा दिखता है. मैं आपको बता दूं, अंतरिक्ष से आज का भारत महत्वाकांक्षी, निडर, आत्मविश्वासी और गौरवान्वित दिखता है. इन्हीं कारणों से मैं आपसे फिर कह रहा हूं, आज का भारत अभी भी दुनिया में सबसे अच्छा दिखता है. आइए जल्द ही धरती पर मिलते हैं.’

Advertisement Box

‘ISS में दुनिया के समान लक्ष्य के लिए करते हैं काम’

उन्होंने कहा, ‘आईएसएस में ये उनके लिए एक अविश्वसनीय यात्रा रही. उनकी यात्रा अब खत्म होने वाली है, लेकिन आपकी और मेरी यात्रा अभी जारी है. हमारे मानव अंतरिक्ष मिशन की यात्रा लंबी और कठिन भी है, लेकिन मैं विश्वास दिला सकता हूं कि अगर हम दृढ़ निश्चयी हों, तो तारों को भी छूना संभव है.’

स्पेस स्टेशन में साथी अंतरिक्ष यात्रियों का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि इन साथियों ने उनके और Axiom Mission 4 (Ax‑4) के क्रू मेंबर्स के यहां रुकने को स्पेशल बना दिया.

ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने कहा, ‘पिछले ढाई हफ्तों में हमने स्टेशन पर काफी वैज्ञानिक अध्ययन किया है. इस दौरान आउटरीच एक्टिविटीज की हैं और जब भी समय मिलता है पृथ्वी की ओर देखा है. यह मुझे लगभग जादुई लगता है. इन मिशनों के विज्ञान से परे बहुत दूरगामी प्रभाव हैं और मेरा यही मानना है. यहां से लौटते हुए मैंने अपने साथ बहुत सारी यादें एकत्रित की हैं, लेकिन एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वह यह है कि जब हम सभी दुनिया के तमाम हिस्सों से एक साथ आते हैं और एक समान लक्ष्य के लिए काम करते हैं, तो मानवता क्या कर सकती है.’

ड्रैगन धरती पर आने में कितना समय लगेगा

एक्स-4 मिशन के पायलट ग्रुप कैप्टन शुक्ला तीन अन्य क्रू मेंबर्स के साथ स्टेशन के हार्मनी मॉड्यूल के आगे वाले पोर्ट से शाम 4.35 बजे (IST) अनडॉक करेंगे. एक्स-4 क्रू स्पेसएक्स ड्रैगन पर सवार होकर अपनी घर वापसी की यात्रा शुरू करेगा, जहां वह कैलिफोर्निया के तट पर स्प्लेशडाउन करेगा. धरती पर वापसी की यात्रा में लगभग 22.5 घंटे का समय लगेगा. अनडॉक करने के बाद कई ऑरबिटल प्रक्रियाओं से ड्रैगन गुजरेगा. उसके 15 जुलाई (IST) को दोपहर 3 बजे स्प्लेशडाउन होने की उम्मीद है. स्प्लेशडाउन के बाद शुक्ला धरती के ग्रेविटी के अनुकूल होने के लिए फ्लाइट सर्जनों की देखरेख में लगभग एक सप्ताह तक पुनर्वास कार्यक्रम से गुजरेंगे. वहीं, ग्रुप कैप्टन शुक्ला को आईएसएस पर पहुंचने में करीब 28 घंटे का समय लगा था.

ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने मिशन में क्या किया?

ग्रुप कैप्टन शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री है और पिछले 41 वर्षों में अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने. उन्होंने ISS में 14 दिन बिताने थे. हालांकि, उनका स्टे कुछ दिनों के लिए बढ़ाया गया. ऑर्बिटिंग लेबोरेटरी में अपने स्टे के दौरान उन्होंने नेशनल आरएंडडी लेबोरेटरी और एकेडमिक इंस्टीट्यूशन की ओर से प्रस्तावित कई माइक्रोग्रैविटी रिसर्च एक्सपेरिमेंट किए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की और हैम रेडियो के जरिए से स्वदेश में छात्र समुदाय के साथ कुछ संवाद भी किए.

एक्स-4 रिसर्च कॉम्प्लीमेंट में अमेरिका, भारत, पोलैंड, हंगरी, सऊदी अरब, ब्राज़ील, नाइजीरिया, संयुक्त अरब अमीरात और यूरोप के देशों सहित 31 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली लगभग 60 साइंटफिक स्टडीज और एक्टिविटीज शामिल हैं.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें