सोना और चांदी के भावों में बदलाव का दौर जारी है. पिछले दो दिन से दोनों कीमती धातुओं के भावों में उछाल के बाद आज उनके भाव स्थिर है. पिछले तीन दिन पहले जहां सोने के भाव एक लाख रुपए के नीचे थे लेकिन भारी उछाल के बाद इसके भाव एक लाख रुपए से भी पार हो चुके हैं. वहीं चांदी की बात करें तो इसके भावों में लगातार इस सीजन की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा है.
जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों की अपडेट जारी की है. आज सोना और चांदी के भावों में कोई बदलव नहीं आया है. अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना और चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान ले, आज 14 जुलाई को सोना और चांदी के भाव ये है.
सोना और चांदी के भाव स्थिर
जयपुर सर्राफा मार्केट में आज दिनों कीमती धातुओं के भावों में कोई बदलाव नहीं आया है. शुद्ध सोने के भाव में लगातार 3 दिन से बढ़ोतरी दर्ज के बाद आज इसके भावों पर ब्रेक लगा है. ऐसे में आज इसके भाव 100,500 रुपए प्रति दस ग्राम है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी आज कोई बदलाव नहीं आया है. ऐसे में इसके भाव 93,700 रुपए प्रति दस ग्राम है. वहीं, चांदी के भाव अभी भी अपने उच्चतम स्तर पर है. इसके भाव में पिछले दो दिन से लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. बीते कल चांदी के भावों में 1500 रुपए के उछाल के बाद आज इसके भावों में कोई बदलाव नहीं आया है. ऐसे में आज इसके भाव 1,15,000 रुपए प्रति किलो पर स्थिर है.
आगे भावों में गिरावट की संभावना
ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि अभी स्थानीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की मांग में गिरावट आई है. लेकिन, अंतराष्ट्रीय स्तर पर अभी भी निवेशक सोना और चांदी को प्राथमिकता दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि आगमी दिनों में सोना और चांदी के भावों गिरावट दर्ज होने की संभावना है. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि इस सीजन सोने और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई. लगातार बढ़ोतरी के बाद आम लोगों ने हल्के गहने को अधिक प्राथमिकता दे रहे है. इसके अलावा सोने के बजाय चांदी की अधिक खरीद की. ज्वेलर्स ने बताया कि इस पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन चांदी की मांग अधिक है. ज्वेलर्स ने बताया कि अभी मांगलिक कार्य पर रोक के चलते स्थानीय स्तर पर गहनों के डिमांड कम है. ऐसे में आगामी दिनों में सोना और चांदी के भाव में गिरावट आने की संभावना है.




















