मकर राशि के जातकों के लिए 14 जुलाई, आज का दिन काफी शुभ बना हुआ है. विशेषरूप से व्यवसाय में आज तेजी के योग है. मकर राशि के जातक आज भूमि और भवन में भी निवेश कर सकते हैं. अगर आप लंबे समय से कोई इलेक्ट्रिक सामान खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो उसे आज खरीद ले. आज का दिन इलेक्ट्रिक समानों की खरीद के लिए शुभ है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा है. आज नौकरी में प्रमोशन और कार्य क्षेत्र में दक्षता मिलने के योग है.
तनाव और चिंता से मकर राशि के जातकों को विशेष सावधान रहना है. आज जितना हो सके उतना आज तनाव और चिंता को दूर करने की कोशिश करें और किसी से बहस ना करें.
भोलेनाथ पर पांच बेलपत्र जरुर चढ़ाएं
हिंडौन के ज्योतिषी पं.धीरज शर्मा का कहना है कि 14 जुलाई का दिन मकर राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. आज के दिन को शुभ बनाने के लिए मकर राशि के जातक भोलेनाथ पर पांच बेलपत्र जरुर चढ़ाएं. और ओम नमः शिवाय के जाप के बाद ही घर से बाहर निकलें.
बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के लिए आज का दिन लाभ की दृष्टि से अच्छा है. क्योंकि आज व्यवसाय में तेजी और बिक्री में अच्छी होने के योग है. इस क्षेत्र के लोग भूमि और भवन में भी आज निवेश कर सकते हैं. बिजनेस क्लास लोग आज कोई इलेक्ट्रिक सामान और गैजेट भी खरीदने का प्लान बना सकते है.
नौकरीपेशा लोगों के भी आज का दिन शुभ है
आज नौकरी में प्रमोशन मिलने और कार्यक्षेत्र में दक्षता मिलने की योग है. ऑफिस में सहयोगियों का भी आज आपको साथ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों का ज्यादातर समय आज परिवार के लोगों के साथ गुजरेगा. किसी बात को लेकर आज चिंता और तनाव भी रह सकता है. इसलिए आज नौकरीपेशा लोग किसी से बहस ना करें.
लवर्स के लिए भी शुभ है आज का दिन
मकर राशि के लवर्स के लिए भी आज का दिन शुभ है. खास बात यह है कि आज दोस्ती के संबंध प्रेम संबंधों में बदल सकते हैं. जों पहले से ही प्रेम संबंधों में है उनके रिलेशन में आज घनिष्ठता और भी बढ़ेगी.
स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क
स्वास्थ्य दृष्टि से आज का दिन थोड़ा भारी है. मकर राशि के डायबिटीज और पेट से संबंधित रोगियों को आज विशेष सावधान होगा. स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की लापरवाही ना करें और अपनी जांच भी समय कराएं.




















