Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सावन में बाढ़…! जोधपुर में बारिश से मचा हाहाकार, सड़कें बनी झील, पानी में चल रहा करंट

सावन की पहली बारिश ने रविवार को जोधपुर शहर आई बारिश ने राहत से ज्यादा आफत भरी रही लेकिन ये बारिश सिर्फ मौसम में ताजगी ही नहीं लाई, बल्कि प्रशासन की तैयारियों की भी जमकर पोल खोल गई.दोपहर बाद अचानक बदले मौसम ने जब जोरदार बारिश का रूप लिया, तो शहर के बड़े चौक-चौराहे हों या तंग गलियां हर जगह पानी ही पानी नजर आया.

ऐसा लगा मानो शहर की सड़कों पर नदी बह रही हो.करीब तीन बजे शुरू हुई इस बारिश ने महज एक घंटे में ही जोधपुर शहर की तस्वीर बदल दी. बनाड़ रोड, पाल रोड, पावटा और चौहाबो जैसे इलाकों में पानी इतना भर गया कि लोग गाड़ियों में फंसे रहे और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है.
रेलवे स्टेशन पर यात्री हुए परेशान 
जोधपुर रेलवे स्टेशन भी इस बारिश से अछूता नहीं रहा. प्लेटफॉर्म से लेकर रेल पटरियों तक पानी भर गया.कहीं पानी, तो कहीं बिजली की चिंगारियां… डिस्कॉम की तैयारियां भी इस बारिश में धुलती नजर आईं.मंडोर रोड़ खेतानाड़ी क्षेत्र में बारिश के समय हर साल घरों में पानी भर जाता है इस बार भी बारिश में घरों में पानी पानी हो गया .
बाजारों में खुले तार बने परेशानी
त्रिपोलिया बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी ने बताया कि भीतरी शहर में संकरी गलियों में बिजली के तार और ट्रांसफार्मर खुले होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है. त्रिपोलिया बाजार में बारिश के बीच हुई बिजली के ट्रांसफर्मार से जिस तरीके से स्पार्किंग हुई और लपटे उठी, उससे व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका गहरा गई है. सोनी ने बताया कि पिछली साल भी करंट के चलते रावतों का बास गुंदी का मोहल्ला में एक व्यक्ति की करंट से मौत हो गई थी. इसके बावजूद भीतरी शहर में हालात नहीं सुधरे.
पावटा में एक मकान की दीवार गिर गई
शहर के महामंदिर इलाके में एक पुराना मकान ढहने की जानकारी सामने आई है. लेकिन मौके पर कोई नहीं होने से किसी के घायल होना नहीं पाया गया है. तेज बारिश से शहर में अलग-अलग इलाकों में पुराने व जर्जर मकानों के गिरने का खतरा हो गया है. जबकि यह इस मानूसन की पहली तेज बारिश थी जो पूरे शहर में एक जैसी बरसी. इसी तरह सैकंड पोलो क्षेत्र में एक घर की दीवार जमीन ढहने से धंस गई. इस दौरान एक व्यक्ति अपने घर का गेट बंद कर रहा था, गेट का दरवाजा दीवार के साथ गिर गया. गनिमत रही कि उसे कोई चोट नहीं आई. जबकि महामंदिर इलाके में एक मकान ढहने की खबर भी सामने आई है. गनीमत रही कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है. 

Advertisement Box

भीतरी क्षेत्रों में मोटर साइकिल तक डूबी
जालोरी गेट, सरदारपुरा, चौपासनी रोड, घण्टाघर, कुडी, नवचौकियां, नई सड़क, नागौरी गेट, त्रिपोलिया और भगवान महावीर पार्क क्षेत्र जैसे पुराने शहर के इलाकों में सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया. स्थिति यह रही कि कई जगह मोटरसाइकिलें और स्कूटर पानी में पूरी तरह डूब गए. दुकानों में घुसे पानी से लाखों का सामान खराब हो गया. लोगों ने स्वयं बाल्टियों और पाइपों से पानी बाहर निकालने का प्रयास किया. कई दुकानदारों ने तो अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा.
मौसम विभाग की चेतावनी
मध्यप्रदेश व राजस्थान बॉर्डर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से जोधपुर में रविवार को भी 24 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई. मौसम विभाग के अनुसार इसका मूवमेंट पूर्वी राजस्थान की तरफ से होते हुए पश्चिमी राजस्थान की तरफ है, यही वजह है कि जोधपुर में अगले तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना है.जोधपुर संभाग में सोमवार को कहीं भारी और कहीं अतिभारी बारिश की संभावना है.संभाग में 14-15 जुलाई को कुछ भागों में भारी/अतिभारी बारिश तथा कहीं-कहीं ज्यादा तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है.जोधपुर संभाग में 17 व18 जुलाई तक हल्की अथवा मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें