Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

UGC NET जून सेशन का रिजल्ट ugcnet.nta.ac.in पर जल्द, आसानी से ऐसे करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) जून 2025 का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इससे पहले यूजीसी नेट आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 8 जुलाई को समाप्त हो गई थी.

यूजीसी नेट रिजल्ट जारी होने बाद उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ugcnet.nta.ac.in/ के जरिए चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. आंसर की के साथ ही उम्मीदवारों के प्रश्न पत्र और उनके द्वारा दिए गए उत्तर भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए थे. उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क जमा कर आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था.
एनटीए ने जानकारी दी कि विशेषज्ञों की समिति इन आपत्तियों की समीक्षा करेगी. यदि कोई आपत्ति मान्य पाई जाती है, तो संबंधित उत्तर को संशोधित किया जाएगा और वह परिवर्तन सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा. प्रोविजनल आंसर की विशेषज्ञों द्वारा वेरिफाई के बाद जारी की जाएगी और उसी के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किए जाएंगे. किसी भी उम्मीदवार को उसकी आपत्ति की स्वीकृति या अस्वीकृति के संबंध में अलग से जानकारी नहीं दी जाएगी.
यह परीक्षा 25 से 29 जून 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में कुल 85 विषयों के लिए आयोजित की गई थी.

UGC NET Result 2025 June Session ऐसे करें चेक

UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए “UGC NET June 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें.
अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकालकर रख लें.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें