Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नौकरानी को देखते ही थरथराने लगती थी डॉगी, घुस जाती थी बिस्तर के नीचे, CCTV में मालकिन ने देख लिया कारनामा

जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक घरेलू नौकरानी पर पालतू कुत्ते के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है. यह पूरी घटना फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामला 10 जुलाई 2025 की रात करीब 10:30 बजे का है. विद्याधर नगर के रुपम एंक्लेव की निवासी, 50 वर्षीय संगीता, जो पेशे से डॉक्टर हैं, ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. संगीता ने बताया कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते, सोफी (एक मादा कुत्ता), की देखभाल के लिए मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले की रहने वाली मंजू कंवर को नौकरानी के रूप में रखा था. लेकिन कुछ समय से सोफी मंजू को देखकर डरने लगी थी. जब उसने यूं ही सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तब सारा मामला सामने आया.
डॉगी के लिए रखी थी मेड
मंजू को सोफी का ख्याल रखने और उसे खाना-पानी देने की जिम्मेदारी दी गई थी. लेकिन जब संगीता ने अपने फ्लैट में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो वे जो देखा, उससे स्तब्ध रह गई. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि मंजू ने सोफी के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया. उसने सोफी को उल्टा लटकाकर लंबे समय तक रखा और इस दौरान उसे बेरहमी से पीटा. फुटेज में सोफी दर्द से चीखती और तड़पती नजर आ रही है लेकिन मंजू ने उसे छोड़ा नहीं. इतना ही नहीं, मंजू ने सोफी को खाना तक नहीं दिया, जिसके कारण वह भूख और दर्द से निढाल हो गई. जब सोफी पूरी तरह कमजोर पड़ गई, तब मंजू ने उसे नीचे उतारा.
कांप गया कलेजा
यह दृश्य देखकर संगीता का गुस्सा और दुख फूट पड़ा और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया. संगीता ने पुलिस को बताया कि संभव है कि मंजू का उससे कोई व्यक्तिगत विवाद रहा हो, जिसका गुस्सा उसने मासूम सोफी पर निकाला. संगीता ने कहा, “सोफी हमारे परिवार का हिस्सा है. उसे इस तरह पीटना और भूखा रखना असहनीय है. मंजू को उसका ध्यान रखने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उसने विश्वासघात किया.” पुलिस ने संगीता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 (जानवर को मारने या अपंग करने की शरारत) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया है.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें