Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में झमाझम बारिश का असर: कोटा, बारां, झालावाड़ में ऑरेंज अलर्ट, 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी

राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज तीन जिलों — कोटा, बारां और झालावाड़ — के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, जयपुर, सीकर, भरतपुर, अजमेर, पाली और उदयपुर समेत 24 अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी है।

जयपुर में सुबह से ही रिमझिम बारिश

Advertisement Box

राजधानी जयपुर के कई इलाकों में शनिवार तड़के करीब 5:30 बजे तक रिमझिम बारिश का सिलसिला चलता रहा। शहर के ग्रामीण इलाकों में दोपहर बाद अच्छी बरसात दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश सांभर कस्बे में 87MM रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा, दूदू में 62MM, फुलेरा में 60MM, जोबनेर में 50MM, मौजमाबाद में 32MM, जालसू में 27MM, नरेना में 41MM और पावटा में 26MM बारिश दर्ज की गई।

उदयपुर में झीलों में बढ़ा जलस्तर

उदयपुर जिले में अरावली की पहाड़ियों में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह अच्छी बारिश हुई। इसका असर प्रमुख जलस्रोतों पर दिखाई दिया। टीडी डैम में पानी की आवक बढ़ने से जलस्तर 10 फीट 8 इंच तक पहुंच गया। वहीं, फतहसागर झील का जलस्तर 7.51 फीट हो गया है। पिछोला झील से लिंक चैनल के जरिए इसमें पानी पहुंच रहा है। हालांकि, फतहसागर में पानी डायवर्ट होने से पिछोला का जलस्तर घटकर 9.15 फीट रह गया है।

बीसलपुर बांध में बढ़ी पानी की आवक

टोंक जिले के बीसलपुर बांध में भी मामूली जल आवक दर्ज की गई। शनिवार सुबह 6 बजे तक बांध में 2 सेमी पानी की आमद हुई है। एक्सईएन मनीष बंसल के अनुसार, जलस्तर बढ़कर 313.92 आरएल मीटर हो गया है। जबकि कुल भराव क्षमता 38.703 टीएमसी के मुकाबले अब तक 27.736 टीएमसी पानी संग्रहित हो चुका है।

सीकर, पाली और धौलपुर में भी बारिश का असर

सीकर जिले के पलसाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे में 60MM बारिश हुई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के रास्ते जलमग्न हो गए। कई बच्चे इसी पानी से होकर स्कूल पहुंचे। पाली जिले के सादड़ी इलाके में अरावली पर्वतमाला में देर रात से सुबह तक अच्छी बरसात हुई।

धौलपुर जिले में बारिश के कारण दुखद हादसा हुआ। शुक्रवार को पार्वती नदी में बहने से एक युवक की मौत हो गई। जिले के सरमथुरा इलाके में 80MM बारिश दर्ज की गई।

प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी झमाझम

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को जोरदार बारिश हुई। जोधपुर के लोहावट में 41MM, आऊ में 40MM, नागौर के खींवसर में 54MM, मूंडवा में 45MM, परबतसर में 37MM, भरतपुर के वैर में 30MM, बूंदी के हिंडौली में 54MM, नैनवां में 41MM, बीकानेर शहर में 61MM, कोलायत में 37MM, चूरू के रतनगढ़ में 39MM, राजगढ़ में 35MM, करौली के टोडाभीम में 54MM, हिंडौन में 28MM, सवाई माधोपुर के खंडार में 64MM और बौंली में 55MM बरसात हुई। झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में 64MM और अजमेर के पीसांगन में 53MM बारिश दर्ज की गई।

गर्मी से मिली राहत

बारिश के कारण प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 38.2 डिग्री, बाड़मेर में 38.6 डिग्री और जोधपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 से 48 घंटे में राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रह सकती है।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें