Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सोने और चांदी की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड…आज के रेट जानकर आप भी चौंक जाएंगे!

 सोना और चांदी के भावों में बदलाव का दौर जारी है. कल दोनों कीमती धातुओं के भावों में मिला जुला असर आने के बाद आज इनमें भारी उछाल दर्ज किया गया है. इससे अब सोने के भाव एक बार फिर एक लाख रुपए पहुंच गए हैं. वहीं चांदी की बात करें तो इसके भावों में इस सीजन की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई है. ऐसे में इसके भाव अब तक के इतिहास में सबसे अधिक है. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि अभी देवशयन एकादशी के बाद मांगलिक कार्य के शुभ मुहूर्त नहीं होने के कारण स्थानीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की मांग में गिरावट आई है. लेकिन, अंतराष्ट्रीय स्तर पर अभी भी निवेशक सोना और चांदी को प्राथमिकता दे रहे हैं. यहीं, कारण है कि दोनों कीमती धातुओं के भावों में उछाल आया है.

उन्होंने बताया कि आगमी दिनों में सोना और चांदी के भावों गिरावट दर्ज होने की संभावना है. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों की अपडेट जारी की है. आज सोना और चांदी के भावों में बदलव आया है. अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना और चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान ले, आज 12 जुलाई को सोना और चांदी के भाव ये है.
सोना और चांदी के भाव में उछाल
जयपुर सर्राफा मार्केट में आज दिनों कीमती धातुओं के भावों में बदलाव आया है. शुद्ध सोने के भाव में लगातार 2 दिन से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. आज इसमें 600 रुपए का उछाल आया है. ऐसे में इसके भाव 100,000 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी आज उछाल आया है. इसमे 500 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. ऐसे में इसके भाव 93,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. वहीं, चांदी के भाव अभी भी अपने उच्चतम स्तर पर है. इसके भाव में पिछले दो दिन से गिरावट के बाद आज इसमें रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आज चांदी के भावों में 3500 रुपए का उछाल आया है. ऐसे में अब इसके भाव 1,13,500 रुपए प्रति किलो हो गए है.
हल्के गहनों को प्राथमिकता दे रहे लोग
ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि इस सीजन सोने और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई. लगातार बढ़ोतरी के बाद आम लोगों ने हल्के गहने को अधिक प्राथमिकता दे रहे है. इसके अलावा सोने के बजाय चांदी की अधिक खरीद की. ज्वेलर्स ने बताया कि इस पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन चांदी की मांग अधिक है. ज्वेलर्स ने बताया कि अभी मांगलिक कार्य पर रोक के चलते स्थानीय स्तर पर गहनों के डिमांड कम है. ऐसे में आगामी दिनों में सोना और चांदी के भाव में गिरावट आने की संभावना है.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें