सावन के पहले दिन राजस्थान के अधिकांश जिलों में जमकर बरसात हुई. भारी बारिश के कारण कई शहरों में जनजीवन अस्तव्यस्त रहा. कई इलाकों में ट्रेन को पटरियां पानी में डूब गई तो कई जगहों पर सड़के जलमग्न हो गई. निचले इलाकों में पानी भरने के कारण स्कूली बच्चों को समस्या का सामना करना पड़ा. माता पिता बच्चों को पीठ और कंधों पर बैठाकर स्कूल छोड़ने गए. बीकानेर में तो शहर के बीच सूरसागर झील में झरने की तरह पानी बहने लगा. सीकर, कोटा, झुंझुनूं, अजमेर, उदयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, कोटपूतली, नागौर, फलोदी, जैसलमेर समेत कई जिलों में 4 इंच तक बरसात हुई. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने शनिवार को 3 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान धौलपुर के सरमथुरा में 80MM, जोधपुर के लोहावट में 41, आऊ में 40, नागौर के खींवसर में 54, मूंडवा में 45, परबतसर में 37, भरतपुर के वैर में 30, बूंदी के हिंडौली में 54, नैनवां में 41, बीकानेर के कोलायत में 37, बीकानेर शहर में 61, चूरू के रतनगढ़ में 39, राजगढ़ में 35, करौली के टोडाभीम में 54, हिंडौन में 28, सवाई माधोपुर में 56, खंडार में 64, बौंली में 55, झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में 64, गुढ़ागौड़जी में 49, अजमेर के पीसांगना में 53MM बरसात दर्ज हुई है. विभाग के अनुसार
अब तक राजस्थान में 200MM बारिश हो चुकी है. जो, कि सामान्य से 105 फीसदी ज्यादा है.
जैसलमेर में रहा अधिक तापमान
मौसम विभाग द्वारा जारी डेली डाट रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 50 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी.
इन जिलों में रहा सबसे ज्यादा तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को अजमेर में 29.8 डिग्री, अलवर 32.4 डिग्री, जयपुर में 29.4 डिग्री, सीकर में 25.0 डिग्री, कोटा में 29.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 35.0 डिग्री, बाड़मेर में 38.6 डिग्री, जैसलमेर में 39.4 डिग्री, जोधपुर में 35.6 डिग्री, बीकानेर में 38.2 डिग्री, चूरू में 29.5 डिग्री और श्री गंगानगर में 36.0 डिग्री और माउंट आबू में 22 सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
इन जिलों में रहा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को अजमेर में 24.4 डिग्री, अलवर में 25.2 डिग्री, जयपुर में 24.2 डिग्री, सीकर में 23.0 डिग्री, कोटा में 27.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 25.7 डिग्री, बाड़मेर 28.1 डिग्री, जैसलमेर में 29.0 डिग्री, जोधपुर में 26.8 डिग्री, बीकानेर में 29.0 डिग्री, चूरू में 25.6 डिग्री और श्री गंगानगर में 27.5 डिग्री और माउंट आबू में 16.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी
दो सप्ताह के दौरान मानसून सक्रिय रहने तथा औसत से अधिक (Excess rainfall) बारिश होने की प्रबल संभावना है. इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में भी आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने तथा सामान्य से अधिक (Above normal) बारिश की प्रबल संभावना है. इसके असर से आज कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभागों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है.
17 जुलाई तक तेज बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. पूर्वी जिलों में 17 जुलाई तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बीते 24 घंटे में बीकानेर में सर्वाधिक 61 मिमी वर्षा दर्ज की गई. अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ और प्रतापगढ़ जैसे पूर्वी जिलों में प्रतिदिन तेज बारिश के आसार हैं. मानसून ट्रफ रेखा बीकानेर, सीकर होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैली है, वहीं हरियाणा से पंजाब तक चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है. पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, नागौर, पाली, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. 14 और 15 जुलाई को कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी है. जैसलमेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. साथ ही, कई जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.




















