Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायगढ़ की लेडी सिंघम, बीच समुद्र में ढूंढ निकाला पाकिस्तानी जीपीएस, भाई और पति हैं IAS अफसर

 महाराष्ट्र कैडर की महिला आईपीएस आंचल दलाल रायगढ़ की लेडी सिंघम के तौर पर मशहूर हैं. मई में बतौर एसपी रायगढ़ की कमान संभालते ही आंचल दलाल ने सभी को अपनी प्रायोरिटीज समझा दी थीं. लॉ ग्रेजुएट आंचल दलाल आईएएस-आईपीएस अफसरों के परिवार से हैं. उनके पति जितेंद्र डूडी भी आईएएस अफसर हैं. आंचल दलाल इन दिनों चर्चा में हैं. उन्होंने महाराष्ट्र के कोरलाई बीच पर पाकिस्तान का जीपीएस डिवाइस ढूंढा है.

पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कोरलाई बीच पर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई थी. वहां एक सिग्नल ‘पाकिस्तान GPS’ के तौर पर बार-बार एक्टिव हो रहा था. रायगढ़ की एसपी आंचल दलाल ने अपनी टीम के साथ मिलकर उसका राज खोल दिया है. रायगढ़ पुलिस ने समुद्र में तैरता एक हाई-टेक Buoy बरामद किया है. यह सूरज की रोशनी पड़ते ही एक्टिव होकर पाकिस्तान से जुड़ा GPS सिग्नल भेज रहा था. रायगढ़ की एसपी आंचल दलाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मामले की सूचना दी.

6 जुलाई को मिली थी पहली सूचना

6 जुलाई 2025 को नेशनल सिक्योरिटी नेटवर्क को एक संदिग्ध GPS सिग्नल अलर्ट मिला था. इसकी लोकेशन रायगढ़ के कोरलाई तट के पास की थी. यह सिग्नल बार-बार एक्टिव हो रहा था. जांच में पता चला कि वह पाकिस्तान के GPS सिस्टम से जुड़ा हुआ था. सेंट्रल एजेंसियों ने तुरंत अलर्ट होकर रायगढ़ पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी थी. 4 दिनों तक चली गहन तलाशी के बाद जब इसे बरामद किया गया तो वह जासूसी डिवाइस नहीं, बल्कि ब्वॉय निकला. यह रात में या अंधेरे में डीएक्टिवेट हो जाता था.

आईपीएस आंचल दलाल कौन हैं?

आंचल दलाल कड़क मिजाज की आईपीएस अधिकारी हैं. मई में रायगढ़ की एसपी बनते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि वह जिले में अवैध गतिविधियों को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगी. आईपीएस आंचल दलाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली की रहने वाली हैं. लेकिन उनका परिवार गाजियाबाद में बसा हुआ है. लॉ की पढ़ाई करने के बाद आंचल दलाल ने साल 2017 में यूपीएससी सीएसई परीक्षा दी थी. इसमें उनकी रैंक 136 थी. उनकी वरीयता के आधार पर उन्हें आईपीएस में सरकारी नौकरी मिली.
शादी के बाद पति ने लिया था ट्रांसफर
आईपीएस आंचल दलाल के आईएएस पति जितेंद्र डूडी राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं (IAS Jitendra Dodi). उन्होंने साल 2015 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी. उनकी रैंक 364 थी. उन्हें झारखंड कैडर अलॉट किया गया था. फिर आईपीएस आंचल दलाल से शादी होने के बाद उन्होंने भी महाराष्ट्र में ट्रांसफर ले लिया था. आंचल दलाल के बड़े भाई शेखर दलाल 2012 में आईएएस बने थे. आंचल की बहन भी IPS अधिकारी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जितेंद्र डूडी का पूरा परिवार भी IAS-IPS अफसरों से भरा हुआ है.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें