राजस्थान भाजपा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष एवं राजस्थान भाजपा की पूर्व सह प्रभारी विजय ताई राहटकर से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान राठौड़ ने विजय ताई राहटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं और उनके अनुभव व नेतृत्व की सराहना की। साथ ही उन्होंने राजस्थान में भाजपा संगठन को सशक्त बनाने में उनके योगदान को भी याद किया।
इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच महिला सशक्तिकरण, संगठनात्मक अनुभवों और राजस्थान में पार्टी की भावी रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श भी हुआ।




















