इस महिला आईएएस का नाम है दिव्या मित्तल. इनदिनों वह उत्तर प्रदेश के देविरया की डीएम हैं. आजकल सोशल मीडिया पर देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. उनके वायरल वीडियो और सख्त रवैये ने एक बार फिर उनको चर्चा में ला दिया है.आइए जानते हैं कि आखिर ये वायरल वीडियो क्या है? और वह कैसे अपनी मेहनत के दम पर यूपीएससी जैसी परीक्षा पास करके आईएएस बनीं…
कौन हैं दिव्या मित्तल?
दिव्या मित्तल मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं,लेकिन उनका जन्म दिल्ली में हुआ.उन्होंने 2001 से 2005 तक IIT दिल्ली से B.Tech किया.इसके बाद उन्होंने 2005 से 2007 तक IIM बेंगलुरु से MBA की पढ़ाई की. एमबीए करने के बाद दिव्या मित्तल लंदन में JP Morgan में नौकरी करने लगीं, लेकिन उनका मन यहां लगा नहीं.2012 में उन्होंने पहली बार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा (Civil Services Exam) दी और पहली ही कोशिश में उन्होंने UPSC एग्जाम पास कर लिया.दिव्या ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज AIR 68 हासिल की, जिसके बाद वे IPS बनीं.फिर 2013 में उन्होंने दोबारा कोशिश की और इस बार उनका सेलेक्शन IAS के लिए हो गया और उन्हें UP कैडर मिला.उनके पति गगनदीप भी IAS हैं. वह 2011 बैच के आईएएस हैं.
जनप्रतिनिधियों को नसीहत
दिव्या मित्तल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिले के विकास कार्यों को लेकर होने वाली दिशा की बैठक में जनप्रतिनिधियों को नसीहत दे रही हैं.इसी बैठक से बरहज के विधायक दीपक मिश्रा मीटिंग छोडकर यह कहते हुए बाहर चले गए थे कि यह बैठक बेमतलब है उन्होंने बैठक में अधिकारियों पर कई आरोप भी लगाए और हंगामा भी किया.जिले के दोनों सांसदों और सभी विधायकों के बीच वह दिशा बैठक में साफ साफ कह रही हैं कि कोई भी जनप्रतिनिधि अधिकारियों पर ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए दबाव न डाले, क्योंकि ये फैसले सिर्फ शासन स्तर पर होते हैं. डीएम दिव्या मित्तल ने यह भी कहा कि इसमें जीओ भी है कि माननीय जनप्रतिनिधि ट्रांसफर के लिए किसी अधिकारी को फोर्स नहीं कर सकते हैं.बैठक में डीएम माननीयों को नसीहत देती रहीं और सभी जनप्रतिनिधि चुपचाप उनकी बात सुनते रहे. किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.बताया जा रहा है कि इसको लेकर जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है.अब उनका यह बयान वायरल हो रहा है.यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी उनकी इस बात पर प्रतिक्रिया दी जिससे हलचल और बढ़ गई.शाही ने कहा कि अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की बात सुननी चाहिए.
लेखपाल और कानूनगो को फटकार
इनदिनों दिव्या मित्तल के एक के बाद एक कई वीडियो वायरल हो रहे हैं.हाल ही में देवरिया में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान दिव्या मित्तल का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे लेखपाल और कानूनगो को जमकर फटकार लगाती दिख रही हैं.मामला ये था कि एक ग्राम प्रधान ने शिकायत की कि उनकी ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा हो गया है, लेकिन अधिकारी कुछ नहीं कर रहे.गुस्से में दिव्या ने कहा-सच्ची में जेल भेज दूंगी अगर काम न हुआ तो.इतना ही नहीं उन्होंने वहां मौजूद लेखपाल को तुरंत निलंबित करने का आदेश दे दिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे बाढ़ प्रभावित इलाके में अधिकारियों को डांट रही थीं और धूप में काम करने की बात कह रही थीं.
कब-कब रहीं चर्चा में?
दिव्या मित्तल पहले भी सुर्खियों में रही हैं. मिर्जापुर DM रहते हुए वह लहुरिया दह गांव में 70 साल बाद पाइप्ड वाटर लाकर चर्चा में आईं थीं.बाद में उनका ट्रांसफर हो गया.बस्ती और संतकबीरनगर में भी उन्होंने जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुलझाईं. हाल ही में उन्होंने एक 12वीं की छात्रा खुशी मणि त्रिपाठी को दो घंटे के लिए DM बनाया था.यह भी चर्चा में रहा.




















