वायुसेना के जगुआर फाइटर जेट क्रैश में शहीद हुए पायलट हरियाणा के रोहतक के रहने वाले लोकेंद्र सिंह सिंधु (44) थे। वह रोहतक में देव कॉलोनी के रहने वाले थे।
शहीद पायलट लोकेंद्र सिंधु एयरफोर्स में स्क्वॉड्रन लीडर के तौर पर तैनात थे। उनके पिता जोगेंद्र सिंधु महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट हैं। लोकेंद्र की पत्नी सुरभि सिंधु डॉक्टर हैं
शहीद पायलट लोकेंद्र के पिता जोगेंद्र सिंधु महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट हैं। उन्होंने कहा कि लोकेंद्र की पत्नी सुरभि सिंधु डॉक्टर हैं। बेटे की पत्नी का भाई भी एयरफोर्स में ही सूरतगढ़ में तैनात है। उसने ही सुरभि को लोकेंद्र के शहीद होने की जानकारी दी।
परिवार के मुताबिक लोकेंद्र सिंधु एयरफोर्स में स्क्वॉड्रन लीडर के तौर पर तैनात थे। फिलहाल परिवार इस हादसे के बाद से सदमे में है, इस वजह से वह इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर पा रहे।
बता दें कि बुधवार (9 जुलाई) को दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर चुरू में हुए हादसे में जैट के पायलट और को-पायलट शहीद हो गए थे। परिवार को सूचना मिली कि इसे उड़ाने वाले पायलट लोकेंद्र थे।
चूरू एसपी जय यादव ने बताया कि मलबे के पास से बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले तकनीकी कारणों से पायलट इजेक्ट नहीं कर पाए। भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की है।




















