Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लगा लैंड करने वाला है और; चश्मदीद ने बताया चुरू में कैसे क्रैश हुआ लड़ाकू विमान

राजस्थान के चुरू में आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया। भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश होने से उसमें मौजूद दो पायलटों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि क्रैश के बाद प्लेन कई टुकड़ों में दूर जा गिरा। अब इस पूरे हादसे पर एक चश्मदीद का बयान सामने आया है। उसने बताया कि उसकी बहन क्रैश वाली जगह के पास ही रहती है। उसे लगा कि शायद वह लैंड हो जाएगा,लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

चुरू फाइटर जेट क्रैश हादसे पर चुरू के निवासी पवन ने बताया कि मेरी बहन दुर्घटनास्थल के पास रहती है। विमान नीचा उड़ रहा था और डगमगाता हुआ दिख रहा था। उसे लगा कि वह उतरने वाला है,लेकिन दो मिनट बाद, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना दोपहर 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुई। दुर्घटना के बाद जेट में आग लग गई। चश्मदीद ने बताया कि क्रैश होने के बाद फाइटर जेट आग का गोला बन गया था। शख्स ने आगे बताया कि जैसे वह लड़खड़ा रहा था,देखकर लगा कि उस विमान की स्थिति अच्छी नहीं थी।

Advertisement Box

चुरू में हुए इस दुखद हादसे पर भारतीय वायुसेना का भी बयान सामने आया है। IAF ने अपने बयान में कहा कि आज राजस्थान के चूरू के पास, भारतीय वायुसेना (IAF) का एक जगुआर ट्रेनर विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में दोनों पायलटों को गंभीर चोटें आईं और उनका निधन हो गया। किसी भी नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान होने की खबर नहीं है। भारतीय वायुसेना इस दुखद घटना और प्राणों की हानि पर गहरा खेद व्यक्त करती है, और दुख की इस घड़ी में शहीद पायलटों के शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच कोर्ट का गठन किया गया है।
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें