Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यमुना नहर में युवती ने लगाई छलांग, बचाने के लिए 2 युवक भी कूदे…1 युवक की बची जान

यमुनानगर:  यमुनानगर के बाडी माजरा पुल पर जब लोग पश्चिमी यमुना नहर के पुल पर टहल रहे थे कि तभी एक लड़की ने भागते हुए नहर के पुल के ऊपर से छलांग लगा दी। लड़की को नहर में कूदते ही उसके पीछे-पीछे दो युवक और नहर में कूद गए बताया जा रहा हैं कि तीनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं।

लड़की को बचाने के लिए उसके पीछे नहर में कूदे दो युवक पानी के बहाव में बहने लगे। रात का अंधेरा होने के कारण इन तीनों में किसी का संपर्क नहीं हो पा रहा था और ऐसे में लड़की और एक लड़का तो पानी के बहाव में बह गय।हालाकि एक युवक जैसे तैसे नहर के किनारे तक पहुंच गया लड़का और लड़की के पानी में बहने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ भी वहां एकत्रित हो गई।

Advertisement Box

इस मामले की सूचना आसपास के लोगों ने गोताखोरों और पुलिस को भी दे दी सूचना मिलते ही गोताखोर मौके पर पहुंचे और लड़का लड़की को ढूंढने के लिए वह भी लगातार नहर में दोनों की तलाश कर रहे हैं लेकिन दोनों का कुछ भी पता-पता नहीं चल पा रहा हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत इस मामले की जानकारी करनाल के इंद्री थाना में भी दे दी।

पानी का बहाव इतना तेज है कि जब लड़की पानी में कूदी थी तो काफी दूर तक वह पानी के बहाव में ऊपर ही बहती गई जिसके आधार पर पुलिस और गोताखोरों का कहना है की पानी की रफ्तार तेज होने के कारण दोनों का यहां आस-पास में मिलना मुश्किल है।

फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों को ढूंढने का प्रयास कर रही है तो वही पुलिस आसपास के लोगों से भी लड़की के कूदने के बाद दो लड़कों के कूदने का कारण तलाश रही है।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें