Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में उद्घाटन से पहले ही बह गई नई सड़क, भारी बारिश के बाद कटली नदी में उफान

राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक नई बनी स्टेट हाइवे, जो उद्घाटन की बाट जोह रही थी, कटली नदी के उफान में बह गई। भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ा और तेज बहाव ने सड़क का बड़ा हिस्सा अपने साथ ले गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल है।

भारी बारिश ने मचाया तांडव

रविवार को झुंझुनू के उदयपुरवाटी इलाके में मौसम ने करवट ली। मौसम विभाग के मुताबिक, इस क्षेत्र में 86 मिमी बारिश दर्ज की गई। कटली नदी, जो सीकर, झुंझुनू और चूरू जिलों से होकर गुजरती है, भारी बारिश के बाद उफान पर आ गई। उदयपुरवाटी के बघुली क्षेत्र में नदी का तेज बहाव इतना प्रबल था कि नई बनी सड़क उसकी चपेट में आ गई।

Advertisement Box

सड़क के साथ बिजली का खंभा भी ढहा

स्थानीय लोगों के लिए यह घटना किसी तमाशे से कम नहीं थी। बघुली और जहाज गांव के लोग सड़क के बहने का नजारा देखने के लिए दौड़े। कई लोगों ने इस घटना के वीडियो बनाए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। एक वीडियो में दिखा कि सड़क का हिस्सा ढहने के साथ ही एक बिजली का खंभा भी नदी में समा गया। यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए।

निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

यह स्टेट हाइवे छह महीने पहले बनाया गया था, जो बघुली और जहाज को नेशनल हाइवे 52 से जोड़ता है। यह हाइवे झुंझुनू और सीकर की कनेक्टिविटी के लिए अहम था। लेकिन, उद्घाटन से पहले ही सड़क का इस तरह बह जाना निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है। लोक निर्माण विभाग की एक टीम जल्द ही इस सड़क का निरीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

कटली नदी और अतिक्रमण की कहानी

कटली नदी बारिश के दिनों में ही उफान पर आती है। हाल के वर्षों में इस नदी के आसपास अतिक्रमण और अवैध रेत-बजरी खनन बढ़ा है। राज्य प्रशासन ने कुछ समय पहले नदी को अतिक्रमण और अवैध खनन से मुक्त कराने के लिए अभियान भी चलाया था। लेकिन, इस घटना ने एक बार फिर नदी के संरक्षण और सड़क निर्माण की योजना पर ध्यान खींचा है।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें