Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बरसात का मौसम… प्रेमालाप करता दिखा नाग-नागिन का जोड़ा, एक घंटे तक चली अठखेलियां

झालावाड़। राजस्थान में इस बार मानसून मेहरबान है। खासतौर पर हाड़ौती क्षेत्र में तो जमकर बरसात हो रही है। क्षेत्र के लगभग सभी बांध, छोटे-बड़े तालाबों में पानी है। जिसके चलते किसानों ने धान की रोपाई भी शुरू कर दी है। ऐसे ही एक धान के खेत में नाग-नागिन का जोड़ा अठखेलियां करता नजर आया। जिसके लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए।

हवा में एक मीटर तक लहराए सिर

Advertisement Box

जिले के पनवान क्षेत्र के बीगोद गांव में धान के खेत में नाग-नागिन का जोड़ा प्रेमालाप करता नजर आया। लगभग एक घंटे तक चली नाग-नागिन की अटखेलियों के लोगों ने वीडियो भी बनाए। बागोद निवासी रामराज नागर ने बताया कि खेतों में भरे पानी के बीच नाग-नागिन का जोड़ा हवा में करीब एक मीटर तक सिर लहराते एक दूसरे से लपटकर खड़े होते रहे। लोगों का कहना है कि प्रेमलाप में लीन खतरनाक सांप भी बेहद आकर्षक नजर आते हैं।

दिखना शुभ लेकिन सावधानी जरूरी

ग्रामीणों का मानना है कि नाग-नागिन के जोड़े का मिलन देखना शुभ होता है। यह अच्छे मानसून और खुशहाली का भी प्रतीक माना है। वहीं सर्प विशेषज्ञों के अनुसार यह मौसम नाग-नागिन के मिलन का है। ऐसे समय कई बार लोगों की आवाजाही होने से वे परेशान होकर हमला भी कर सकते हैं। अत: लोगों को सावधान रहना आवश्यक है।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें