Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चित्तौड़गढ़ के शिव मंदिर में तोड़फोड़, खंडित हुई मूर्ती, बाजार बंद कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करने की मामला सामने आया है। देर रात अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के पिलर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे शिव की मूर्ती भी खंडित हो गई है। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने बीच सड़क प्रदर्शन भी किया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश करी, साथ ही जांच को भी आगे बढ़ाया।

पूरा मामला चित्तौड़गढ़ जिले की डूंगला ग्राम पंचायत में बन रहे शिव मंदिर का है। यहां सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा निर्माणाधीन मंदिर में तोड़फोड़ की गई। गांव वालों ने बताया कि मंदिर में लगाए जा रहे खंबे गिरे मिले। इसके साथ ही शिव की प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों ने कहा कि यह सिर्फ मूर्ति नहीं, हमारी आस्था पर हमला है। इसे धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाने वाला बताया गया है। इस घटना की जानकारी पूर्व सांसद उदय लाल आंजना ने अपने एक्स अकाउंट पर भी दी है।

Advertisement Box

हमले के बाद अगले दिन मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने डूंगला बस स्टैंड पर टायर और ठेला जलाकर भी विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते विरोध के चलते डूंगला एसडीएम, एडिशनल एसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत करने की कोशिश की। पुलिस और प्रशासन ने गु्स्साए लोगों को शांत कराया।

गुस्साए ग्रामीणों ने बाजार बंद कर दिया है। हिंदूवादी संगठन दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल घटना स्थल के आसपास बड़ी मात्रा में पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की हिंसा को बढ़ने से रोका जा सके।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें