Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिल्‍ली से जोधपुर,जयपुर,बीकानेर जाने वाली ट्रेनें कैंसिल रहेंगी,यहां जानें ट्रेनों शेड्यूल

नई दिल्‍ली. दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेलखंड के खलीलपुर और रेवाड़ी स्टेशनों के बीच  तकनीकी काम किया जाएगा. इस वजह से ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण तमाम ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. इनमें ट्रेनें कैंसिल, डायवर्ट, दूसरे स्‍टेशनों से चलेंगी और खत्‍म होंंगी. भारतीय रेलवे ने अपील की है कि यात्रा का प्‍लान बनाने से पहले नया शेड्यूल देख लें, जिससे परेशानी नहीं होगी.

ये ट्रेनें रद्द रहेंगी: गाड़ी संख्या 22481 (जोधपुर-दिल्ली सराय) और 22482 (दिल्ली सराय-जोधपुर) 2 और 3 सितंबर 2025 को. गाड़ी संख्या 19701 (जयपुर-दिल्ली कैंट) और 19702 (दिल्ली कैंट-जयपुर) 02 और 03 सितंबर 2025 को. गाड़ी संख्या 12458 (बीकानेर-दिल्ली सराय) और 22421 (दिल्ली सराय-जोधपुर)  02 और 03 सितंबर 2025 को. गाड़ी संख्या 22996 (जोधपुर-दिल्ली) और 22995 (दिल्ली-जोधपुर) 02 और 03 सितंबर 2025 को. गाड़ी संख्या 54413 (दिल्ली-रेवाड़ी), 54414 (रेवाड़ी-दिल्ली), 74001 (दिल्ली-रेवाड़ी), 74004 (रेवाड़ी-दिल्ली), 54020 (रोहतक-रेवाड़ी), 54019 (रेवाड़ी-रोहतक), 54309 (दिल्ली-हिसार), 54316 (हिसार-रेवाड़ी), 54315 (रेवाड़ी-हिसार) और 54310 (हिसार-दिल्ली) 02 से 04 सितंबर 2025 के बीच रद्द रहेगी.
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
गाड़ी संख्या 20474 (उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय) 02 सितंबर को केवल रेवाड़ी तक चलेगी. गाड़ी संख्या 22472 (दिल्ली सराय-बीकानेर) 03 सितंबर को रेवाड़ी से शुरू होगी. गाड़ी संख्या 22464 (बीकानेर-दिल्ली सराय) 02 सितंबर को रेवाड़ी तक ही चलेगी. गाड़ी संख्या 14714 (दिल्ली सराय-सीकर) 03 सितंबर को रेवाड़ी से शुरू होगी.
मार्ग परिवर्तित ट्रेनें कई ट्रेनें वैकल्पिक मार्गों से चलेंगी 

Advertisement Box

गाड़ी संख्या 19610 (योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी) दिल्ली-नई दिल्ली-पलवल-मथुरा-जयपुर मार्ग से चलेगी. गाड़ी संख्या 12414 (जम्मूतवी-अजमेर) दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन-पलवल-मथुरा-जयपुर मार्ग से चलेगी. गाड़ी संख्या 15014 (काठगोदाम-जैसलमेर) और 19031 (साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश) भी नए मार्गों से चलेंगी. इन ट्रेनों का कुछ स्टेशनों, जैसे रेवाड़ी, अलवर, दिल्ली कैंट आदि पर ठहराव नहीं होगा.
देरी से चलने वाली ट्रेनें 

गाड़ी संख्या 12015 (नई दिल्ली-दौराई) 03 सितंबर को 1 घंटे देरी से. गाड़ी संख्या 12957 (साबरमती-नई दिल्ली) 02 सितंबर को 2 घंटे 40 मिनट देरी से. गाड़ी संख्या 14086 (सिरसा-तिलक ब्रिज) और 14725 (भिवानी-मथुरा) 03 सितंबर को 1 घंटे 10 मिनट देरी से. रेगुलेट होने वाली ट्रेनें गाड़ी संख्या 12915 (साबरमती-नई दिल्ली) रेवाड़ी स्टेशन पर 30 मिनट रुकेगी. गाड़ी संख्या 54787 (भिवानी-रेवाड़ी) किशनगढ़ बालावास पर 20 मिनट रुकेगी. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन बदलावों को ध्यान में रखें.
Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें