Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शादी-ब्याह रुके, सोना-चांदी की चमक भी थमी… जानिए जयपुर में आज क्या है ताजा रेट!

जयपुर. सोना और चांदी के भावों में बदलाव का दौर जारी है. स्थानीय स्तर दोनों कीमती धातुओं की मांग में गिरावट आना शुरू हो चुकी है. मलमास शुरू होने के कारण आगामी चार महीने तक मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त नहीं है. ऐसे में आगामी 4 महीने तक दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट आने की संभावना है. अपने उत्तम स्तर पर मौजूद चांदी के भाव आज स्थिर है. वहीं पिछले दो दिन से सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं आ रहा है. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि बीते सोने में गिरावट आने के बाद इसके भाव एक लाख रुपए से नीचे आ गए हैं. 

इसके अलावा चांदी के भाव पिछले कई सप्ताह से अपने उच्चतम स्तर पर है. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर अभी भी निवेशक सोना और चांदी को प्राथमिकता दे रहे हैं. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों की अपडेट जारी की है. आज सोना और चांदी के भावों में कोई बदलव नहीं आया है. अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना और चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान ले, आज 7 जुलाई को सोना और चांदी के भाव ये है.
सोने और चांदी के भाव स्थिर
जयपुर सर्राफा मार्केट में आज दिनों कीमती धातुओं के भावों में कोई बदलाव नहीं आया है. शुद्ध सोने के भाव पिछले 2 दिन से स्थिर है. ऐसे में इसके भाव 99,800 रुपए प्रति दस ग्राम है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी आज कोई बदलाव नहीं आया है. ऐसे में इसके भाव 93,000 रुपए प्रति दस ग्राम बने हुए है. वहीं, चांदी के भाव अभी भी अपने उच्चतम स्तर पर है. बीते कल इसमें 200 रुपए की बढ़ोतरी के बाद आज इसके भावों पर भी ब्रेक लगा है. ऐसे में अब इसके भाव इसके भाव 110700 रुपए प्रति किलो है.

 

Advertisement Box

हल्के गहनों को प्राथमिकता दे रहे लोग

ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि इस सीजन सोने और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई. लगातार बढ़ोतरी के बाद आम लोगों ने हल्के गहने को अधिक प्राथमिकता दे रहे है. इसके अलावा सोने के बजाय चांदी की अधिक खरीद की. ज्वेलर्स ने बताया कि इस पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन चांदी की मांग अधिक है. उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मांगलिक कार्यों पर रोक के चलते इनके भावों में गिरावट आने की संभावना है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें