Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर के हर्ष गर्ग ने CA फाइनल ऑल इंडिया 7वीं रैंक हासिल की, नारायण गगड़ को 20वीं रैंक

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने रविवार, 6 जुलाई को सीए फाइनल, इंटर और फाउंडेशन परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए। इस बार के रिजल्ट में राजस्थान के छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया टॉपर्स की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। जयपुर निवासी हर्ष गर्ग ने ऑल इंडिया 7वीं रैंक हासिल की है, जबकि सुभाष नगर के नारायण गगड़ को 20वीं रैंक मिली है।

हर्ष गर्ग और नारायण दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। रिजल्ट जारी होते ही इनके घरों में जश्न का माहौल है। दोनों ही छात्रों ने ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध स्कोरकार्ड के जरिए अपना परिणाम देखा।

Advertisement Box

परिवार की मेहनत और सहयोग को दी सफलता की वजह

हर्ष गर्ग के पिता कमल गर्ग सिविल कॉन्ट्रैक्टर हैं, जबकि माता मीना गर्ग एक निजी शिक्षिका हैं। हर्ष ने बताया कि यह सफलता उनके माता-पिता की मेहनत और विश्वास का नतीजा है। उन्होंने कहा, “मेरे परिवार ने हमेशा मुझे पढ़ाई का बेहतर माहौल दिया, जिसके कारण मैं इस मुकाम तक पहुंच सका।”

इसी तरह 20वीं रैंक प्राप्त करने वाले नारायण गगड़ ने भी माता-पिता और शिक्षकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई और आत्मविश्वास ने उन्हें सफलता दिलाई।

82 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी हुए थे शामिल

इस बार CA फाउंडेशन परीक्षा 2025 में देशभर से 82,662 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 12,474 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। कुल पास प्रतिशत 15.09% रहा है।

लिंग आधारित डेटा के अनुसार,

पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 43,389 रही, जिनमें से 7,056 पास हुए (पास प्रतिशत 16.26%)

महिला उम्मीदवारों की संख्या 39,273 रही, जिनमें से 5,418 पास हुईं (पास प्रतिशत 13.80%)

परीक्षा का आयोजन देशभर के 551 परीक्षा केन्द्रों पर किया गया था।

रिजल्ट वेबसाइट पर उपलब्ध, टॉपर्स की लिस्ट भी जारी

ICAI ने रिजल्ट के साथ-साथ ऑल इंडिया टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत और जोन वाइज आंकड़े भी जारी किए हैं। अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड icai.org और icai.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

राजस्थान को मिला गौरव, युवाओं को मिली प्रेरणा

CA जैसी कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में जयपुर के छात्रों का टॉप टेन में आना न केवल प्रदेश बल्कि देश के लिए गर्व की बात है। हर्ष गर्ग और नारायण गगड़ जैसे युवाओं ने यह साबित किया है कि समर्पण, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें