Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पानी-पानी हुआ राजस्थान, दौसा में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश; कहां कितने बरसे बदरा

राजस्थान के कई हिस्सों में मॉनसून की भारी बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों में दौसा जिले के सिकराय में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सिकराय (दौसा) में सबसे अधिक 132 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और मध्यम से भारी बारिश हुई।

सोमवार को सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटों के दौरान छिटपुट रूप से बहुत भारी बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा कि बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

Advertisement Box

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य में न्यूनतम तापमान सिरोही एडब्ल्यूएस में 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कहां कितने बरसे बदरा

मौसम विभाग के अनुसार, अलवर के राजगढ़ में 130 मिमी बारिश दर्ज की गई।करौली के टोडाभीम में 120 मिमी, दौसा के महवा में 100 मिमी, और बांसवाड़ा के सल्लोपाट और जयपुर के विराटनगर में 70-70 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं डूंगरपुर के सागवाड़ा और सवाई माधोपुर के गंगापुर में 40-40 मिमी बारिश दर्ज की गई।

चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पाली, भरतपुर और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में भी 10 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन में भरतपुर, जयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं, जबकि दक्षिणी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश में कमी आने की संभावना है।

राज्य के छोटे-बड़े 692 बांधों में से 471 बांधों में पानी की अच्छी आवक

वार्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान में मॉनसून की अच्छी बरसात का दौर जारी है और इस बार प्रदेश के सभी जिलों में अच्छी वर्षा हो चुकी है। इस बार मॉनसून के समय से पहले आने एवं अच्छी बरसात का दौर जारी रहने से राज्य के छोटे-बड़े 692 बांधों में से 471 बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई है। इनमें 62 बांध लबालब हो चुके हैं, जबकि 409 बांध आंशिक रूप से भर गए हैं। इनमें 4.25 एमक्यूएम से अधिक क्षमता के 285 बांघों में अब तक 28 लबालब हो चुके हैं, जबकि 197 आंशिक रुप से भरे हैं। इसी तरह 4.25 एमक्यूएम एवं उससे कम क्षमता के 407 बांधों में अब तक 34 बांध पूर्ण रूप से भरे चुके हैं, जबकि 212 बांध आंशिक रूप से भर चुके है। हालांकि अभी भी 221 बांध खाली है। इन बांधों का जलस्तर भराव क्षमता 12934.751 एमक्यूएम की तुलना में अब तक 7401.347 एमक्यूएम पहुंच गया है जो भराव क्षमता का 57.22 प्रतिशत है। गत 15 जून को इन बांधों का जलस्तर 5645़.274 एमक्यूएम था जो भराव क्षमता का 43़.64 प्रतिशत था, इस प्रकार गत 15 जून के बाद इन बांधों में 13.58 प्रतिशत पानी की आवक हो चुकी है। गत वर्ष 6 जुलाई को इन बांधों का जलस्तर 4468.284 एमक्यूएम था जो भराव क्षमता का 34.54 प्रतिशत हैं और इस बार से 22.68 प्रतिशत कम था।

प्रदेश में इस बार प्रदेश के 22 प्रमुख एवं बड़े बांधों का जलस्तर उनकी भराव क्षमता का 70.18 हो चुका है, जबकि 4.25 एमक्यूएम एवं उससे कम क्षमता के 263 बांधों का जलस्तर 37.30 प्रतिशत एवं 4.25 एमक्यूएम से अधिक क्षमता के 407 बांधों का जलस्तर भराव क्षमता के मुकाबले 26.54 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया है।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें