Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वन्यजीवों की सुरक्षा जरूरी… कार्बेट नेशनल पार्क पहुंचे CM धामी, उठाया जंगल सफारी का आनंद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज कार्बेट नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान वन्यजीवन की झलक देखने पहुंचे. उन्होंने कहा कि यहां का अनुभव बहुत ही रोमांचकारी था. सीएम धामी ने कहा कि यह अनुभव केवल प्रकृति की सुंदरता को देखने का नहीं, बल्कि जैव विविधता और प्रकृति की अनमोल विरासत से जुड़ने का अवसर भी है.

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप जंगल सफारी पर्यटन को आज एक नई पहचान मिली है. देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड आ रहे हैं. इससे राज्य की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है.

Advertisement Box

पर्यटन से स्थानीय लोगों को मिले रोजगार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन से स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार और आजीविका के नए द्वार भी खुले हैं.

इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वन विभाग, स्थानीय समुदाय और पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से 1000 से अधिक पौधों का सामूहिक रोपण किया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महज एक पौधा रोपण नहीं, बल्कि मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान का भावपूर्ण प्रतीक है.

वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए किए कार्य की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने वन विभाग की टीम से भी भेंट की और उनके द्वारा वनों व वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की. उन्होंने विभाग की प्रतिबद्धता और समर्पण को राज्य की हरियाली और जैव विविधता के संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें