Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, जीतेंद्र पर फिल्माए इस गाने को पाकिस्तान से लेकर भारत के इन 8 सिंगर्स ने गाया था

हिंदी सिनेमा बिना संगीत के अधूरी हैं। फिल्मों की शुरुआत से लेकर अभी तक कई ऐसे गाने बने जिन्होंने ऑडियंस की आत्मा को छू लिया। इन सिंगर्स की आवाज में गानों ने सुनने वालों को इतना प्रभावित किया कि लोग अपने दुख भूलने लगे। इन गानों से लंबे सफर आसान हो गए। डिप्रेशन में डूबे लोगों को तो जैसे जीने का सहारा मिल गया। ऐसे ही कई गाने हैं जो ऑडियंस के साथ म्यूजिक बनाने वाले लोगों को भी प्रभावित करते हैं। ऐसा ही एक गाना हुआ है जिसकी गहराई ऐसी थी कि उन गाने को तीन अलग फिल्मों में 8 सिंगर्स ने अपनी आवाज दी। पाकिस्तान से चला ये गाना हिंदी फिल्मों की जान बन गया। इसे दुख में भी गाया गया और खुशी के पलों में भी गुनगुनाया गया।

पाकिस्तान में हुई थी गाने की शुरुआत

एक गाना जिसे पाकिस्तान के मेहंदी हसन, मेहनाज, किशोर कुमार, कुमार सानू, मोहम्मद अजीज, साधना सरगम, कविता कृष्णमूर्ति, सारिका कपूर ने अपनी आवाज में गाया था। ये गाना था ‘तेरे मेरे बीच में ऐसा नाता है’। साल 1977 में पाकिस्तान में एक फिल्म रिलीज हुई थी ‘सलाखें’। इस फिल्म में एक गाना था ‘तेरे मेरे बीच में ऐसा नाता है’। इस गाने को पाकिस्तानी सिंगर मेहंदी हसन और मेहनाज ने गाया था। गाने का म्यूजिक दिया था कमाल अहमद ने और लिखा था तस्लीम फाजली ने। इस गाने को पाकिस्तान में बहुत पसंद किया गया था।

Advertisement Box

राजेश खन्ना पर फिल्माया

इसके कई साल बाद 1991 में एक फिल्म रिलीज हुई ‘बेगुनहा’। इस फिल्म में राजेश खन्ना, जीतेंद्र और फराह नाज लीड रोल में थीं। इस फिल्म में इस गाने का मुखड़ा वही था। लेकिन अंतरे बदल दिए गए थे। गाने को संगीत दिया था रोशन ने और लिखा था निदा फाजली ने। इस फिल्म में ये गाना दो बार अगल इमोशन के साथ दिखाया गया था। इस फिल्म के दुखी वर्जन के लिए किशोर कुमार और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी थी। हैप्पी वर्जन को किशोर कुमार के साथ साधना सरगम ने गाया था। ये आखिरी फिल्म थी जिसमें किशोर कुमार ने राजेश खन्ना के लिए गाना गाया था। सिंगर की डेथ के बाद ये फिल्म रिलीज हुई थी।

धर्मेंद्र ने भी गाया

इसके बाद 1992 में धर्मेंद्र, अरमान कोहली और अनीता राज की फिल्म आई विरोधी में भी ये गाना सुनाई दिया गया था।

इस फिल्म में गाने का मुखड़ा वही था बस अंतरे को बदल दिया गया था। फिल्म में धर्मेंद्र के लिए ये गाना मोहम्मद अजीज ने गाया, अरमान के लिए किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी और अनीता राज के लिए सारिका कपूर ने गाया। ये गाना खूब पसंद किया गया था। इसका म्यूजिक अनु मलिक ने तैयार किया था और देव कोहली ने इसके बोल लिखे थे।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें