Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जरूरतमंद बेटियों की नि:शुल्क लाइब्रेरी के लिए दानदाताओं से आर्थिक सहयोग की अपील : शर्मा

बेटियों के लिए सरकारी नौकरी का सपना साकार करने के लिए जल्द ही शुरू होगी निशुल्क लाइब्रेरी जिसमें आप सभी करें आर्थिक सहयोग

श्री डूंगरगढ़ कस्बे की देवनारायण कॉलोनी स्थित बालिका स्वाध्याय नि:शुल्क लाइब्रेरी के व्यवस्थापक संस्कृत आचार्य श्री हरीश कुमार शर्मा ने बताया जो बेटियां पढ़ लिख कर सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहती हैं। उनके लिए शानदार व्यवस्थाओ के साथ खुलने जा रही है नि:शुल्क लाइब्रेरी जिसके निदेशक राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा, संरक्षक श्रीगोपाल राठी और उनकी टीम के सहीराम रोलन, राकेश कुमार पडिहार चेयरमैन मंजु देवी द्वारा क्षेत्र में बेटियों के अध्ययन और उनके सरकारी नौकरी के सपने को पुरे करने के लिए उत्तम व्यवस्था की जा रही है जिसमें भवन निर्माण कार्य शुरू हो रखा है। हम क्षेत्र के दानदाताओं से आर्थिक सहयोग की अपील करते हैं। कालवा ने बताया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ बेटियां पढ़ेगी तो आगे बढ़ेगी के उद्देश्य को पूरा करने के लिए तथा बेटियों की नि:शुल्क शिक्षा व्यवस्था के लिए जो दानदाता अपनी स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग या किताबें, अलमारी, पानी फिल्टर आरओ, एयर कंडीशनर, पंखे, प्रोजेक्टर, सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर, कुर्सियां, कंप्यूटर, लाइब्रेरी हेतू आवश्यक सामग्री अपनी स्वेच्छा से भेंट करना चाहते हैं। वो लाइब्रेरी व्यवस्थापक आचार्य श्री हरीश कुमार शर्मा मोबाईल नम्बर 96942 94916 निदेशक राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा मोबाईल नम्बर 9799436775 इन दोनों नंबरों पर सम्पर्क करें।
आपका सहयोग बेटियों के उज्जवल भविष्य के निर्माण लिए प्रेरणा स्रोत और संस्था के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें